आस्था

Chhath Puja 2024 Time Table: आज से शुरू हो रहा है छठ पर्व, यहां जानें नहाय-खाय से लेकर अर्घ्य की प्रमुख तिथियां

Chhath Puja 2024 Time Table: छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खास के साथ होती है. हिंदू धर्म में छठ महापर्व का विशेष महत्व है जो कि मुख्य तौर पर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल में मनाया जाता है. हालांकि, अब छठ पर्व विदेशों में भी मनाया जाने लगा है. छठ महापर्व को सूर्य षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें सूर्य देव और षष्ठी मैया की उपासना की जाती है. चार दिनों तक चलने वाला छठ महापर्व नहाय-खाय से शुरू होकर प्रातः कालीन अर्घ्य के दिन तक चलता है. ऐसे में आइए जानते हैं नहाय-खाय से लेकर अर्घ्य की प्रमुख तिथियों के बारे में.

छठ पूजा 2024 प्रमुख तिथियां

छठ महापर्व चार दिनों तक चलता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, यह पर्व कार्तिक शुक्ल चतुर्थी से लेकर सप्तमी तिथि तक चलता है. इस साल छठ महापर्व की शुरुआत 5 नवंबर यानी आज से हो रही है. जबकि, इसका समापन 8 नवंबर को होगा.

  • नहाय खाय- मंगलवार, 5 नवंबर 2024
  • खरना- बुधवार, 6 नवंबर 2024
  • संघ्या अर्घ्य- गुरुवार, 7 नवंबर 2024
  • सुबह अर्घ्य- शुक्रवार, 8 नवंबर 2024

यह भी पढ़ें: नहाय-खाय के साथ कल से शुरू हो रहा है छठ महापर्व, जानें महिमा

नहाय-खाय | Chhath Puja Nahay Khay 2024

चार दिवसीय छठ महापर्व के पहले दिन को नहाय-खाय कहते हैं. इस दिन व्रती महिलाएं किसी नदी या तालाब में स्ना करती हैं और कद्दू-भात का सात्विक भोजन करती हैं.

खरना पूजा 2024 | Chhath Puja 2024 Kharna

छठ पूजा के दूसरे को खरना कहा जाता है. इस दिन छठ व्रती महिलाएं खरना का प्रसाद तैयार करती हैं. इस दिन 36 घंटों का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है. व्रती महिलाएं शाम के समय मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ और चावल की खीर बनाती हैं.

संध्या अर्घ्य | Chhath Puja 2024 Evening Arghya

छठ पूजा के तीसरे दिन शाम के समय डूबते हुए सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाता है. इस दिन शाम के समय बांस की टोकरियों में ठेकुआ, फल नारियल इत्यादि पूजन सामग्रियों को रखकर दूध मिश्रित जल से सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है.

सुबह अर्घ्य | Chhath Puja 2024 Morning Arghya

छठ पूजा के अंतिम दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होता है.

यह भी पढ़ें:  कब दिया जाएगा सूर्य देव को पहला अर्घ्य, जानें डेट शुभ मुहूर्त और खास नियम

Dipesh Thakur

Recent Posts

डीयू में गूंजा ‘भारत के लिए समाधान’ का मंत्र, प्रो. अशोक प्रसाद स्मृति व्याख्यान में पर्यावरण और विज्ञान पर मंथन

दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित तीसरे प्रोफेसर अशोक प्रसाद स्मृति व्याख्यान में सतत विकास, जल संरक्षण…

1 minute ago

‘सर, आप हर बार याद रखते हैं…’, जानिए हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को अमित शाह ने क्यों किया फोन?

हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के जन्मदिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

10 minutes ago

‘सेवा और संकल्प’: पीएम मोदी के विजन पर बोलीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, ‘विकसित दिल्ली’ से सजेगा ‘विकसित भारत’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का लेख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…

1 hour ago

दिल्ली में 2 दिन नहीं मिलेगी शराब, अचानक क्यों लिया गया फैसला?

Delhi Liquor Shops Closed: राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन के लिए शराब नहीं मिलेगी.…

1 hour ago

दिल्ली विधानसभा में गूंजी नन्हे पर्यावरण प्रहरियों की आवाज: राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद 2026 में विद्यार्थियों ने पेश किए समाधान

NATIONAL ENVIRONMENT CHILDREN PARLIAMENT 2026: दिल्ली विधानसभा के ऐतिहासिक सदन में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि (PSG)…

2 hours ago