नवीनतम

गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव:योगी सरकार पर फिर बरसे अखिलेश-कहा,बीजेपी के मंत्री दहशत फैला रहे हैं

हेटस्पीच के मामले में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को सजा सुनाई जा चुकी है.इस बीच अखिलेश यादव को निर्वाचन आयोग से नोटिस मिल चुका है.मतलब ये कि सपा की मुसीबतें बढ़ गयी हैं.बावजूद इसके अखिलेश चुनाव आयोग से लगातार टकराव मोल ले रहे हैं.उन्होंने एक बार फिर से बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि बीजेपी के दर्जनों मंत्री उपचुनाव वाली सीट पर दहशत फैला रहे हैं. अखिलेश ने यह भी कहा कि बीजेपी प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में सरकारी कर्मचारी भी हिस्सा ले रहे हैं. अखिलेश यादव ने एक और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि, ‘गोला गोकर्णनाथ में विशेषकर यादव पुलिस कर्मियों को चिह्नित कर उन्हें जबरन छुट्टी पर भेजा जा रहा है’.

खास बात यह है कि निर्वाचन आयोग ने अखिलेश यादव को जो नोटिस भेजा है, उसमें भी उनसे ऐसे ही आरोप का जवाब मांगा गया है. अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनावों के बारे में कहा था कि निर्वाचन आयोग की मिलीभगत से प्रदेश की तमाम सीटों पर दस से बीस हजार तक यादव और मुस्लिम मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से काट दिए गए थे.

अखिलेश यादव ने मांग की है कि निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग को गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र में बीजेपी नेता भय और प्रलोभन के जरिए मतदान को प्रभावित करने की जो चालें चल रहे हैं, उन पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए.

अखिलेश यादव ने इस बात को लेकर गहरी चिंता जताई है कि बीजेपी नेता समाजवादी समर्थकों को प्रताड़ित कर रहे हैं, उन्हें कई तरह से धमकियां दी जा रही हैं और मतदाताओं को प्रलोभन दिए जा रहे हैं. मुख्य निर्वाचन आयुक्त को समाजवादी पार्टी ने 27 अक्टूबर 2022 को ही पत्र लिखकर बताया है कि गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी अमन गिरि के चुनाव संचालक और पलिया विधायक हरविंदर साहनी आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन कर रहे हैं.

एक तरह से देखा जाए तो निर्वाचन आयोग के नोटिस के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने फिर से परोक्ष रूप से निर्वाचन आयोग पर आरोप लगा दिया है कि वह गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव में निष्पक्षता नहीं बरत पा रहा है.

 

-भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

3 minutes ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

18 minutes ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

8 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

8 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

9 hours ago