111मध्य प्रदेश

MP: डॉक्टरों की बैठक में जूतम-पैजार, पहले तू तड़ाक, फिर गाली, उसके बाद दे दनादन कुटाई

जबलपुर में रविवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की प्रादेशिक बैठक में जमकर हंगामा हुआ.  जिला शाखा अध्यक्ष डॉ. अमरेंद्र पांडे के साथ झूमाझपटी की गई.  घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है.

जानकारी के अनुसार मीटिंग की शुरुआत के दौरान स्वागत भाषण में जबलपुर आईएमए के अध्यक्ष डॉ अमरेंद्र पांडे  ने भोपाल, उज्जैन, इंदौर और ग्वालियर आईएमए के सदस्यों के बारे में अनर्गल बात कहीं गई, जिसका ग्वालियर IMA के सदस्यों ने विरोध जताया.  इसके बाद ग्वालियर आईएमए के सदस्यों को बाहर निकालने और अपशब्द कहने पर ग्वालियर IMA के सदस्यों ने अध्यक्ष डॉ अमरेंद्र पांडे को मंच से धक्का देकर उतार दिया और उनकी जमकर कुटाई की.

घटना से भयभीत होकर IMA जबलपुर के पदाधिकारियों ने पुलिस को बुलाया.लेकिन प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल भाटिया के विरोध करने पर पुलिस को सदन के बाहर रहना पड़ा.  बाद में डॉ. अमरेंद्र पांडे ने व्यवहार पर खेद व्यक्त किया, और माफी मांगी, बता दें, रविवार को जबलपुर के राइट टाउन  के पास आईएमए हॉल में प्रदेश अध्यक्ष के मनोनयन समेत अन्य मुद्दों को लेकर परिषद सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी.

जिसमें जबलपुर के अलावा इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, रीवा, कटनी, बालाघाट, सागर समेत प्रदेश के तमाम जिलों से आईएमए से जुड़े चिकित्सक बैठक में पहुंचे थे.  प्रदेशभर में आईएमए की 67 इकाईयां हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago