राहुल गांधी की सोच साईंबाबा के समान- रॉबर्ट वाड्रा
भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने के बाद से ही राहुल गांधी के नए-नए रूप सामने आ रहे हैं और उनकी अलग-अलग तरह की तस्वीरों पर कांग्रेसी लहालोट भी हो रहे हैं. ऐसे में प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी राहुल गांधी की तुलना साईंबाबा से कर दी है.
रॉबर्ट वाड्रा शिरडी में साईंबाबा के मंदिर पूजा करने पहुंचे थे. यहीं पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अपने साले और कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी भारत जोड़ो यात्रा की काफी तारीफ की.
वाड्रा राहुल की तारीफ करते-करते उनकी तुलना साईंबाबा से भी कर बैठे. वह बोले कि राहुल गांधी की सोच साईंबाबा के समान है, जिन्होंने एकता के लिए प्रचार किया. उन्होंने उम्मीद जताई कि राहुल को भी बाबा का आशीर्वाद मिलेगा.
रॉबर्ट ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देश में बदलाव देखने को मिलेगा. हजारों लोग इस यात्रा में राहुल के साथ जुड़ रहे हैं और उन्हें भविष्य की उम्मीद के तौर पर देख रहे हैं.
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि बीजेपी वाले कांग्रेस का मजाक बनाएंगे, लेकिन अब राहुल और प्रियंका रुकने वाले नहीं हैं. हम लोगों के बीच हैं और उनके लिए एकजुट होकर काम करेंगे.
–भारत एक्सप्रेस
Autumn Equinox: 23 सितंबर को पृथ्वी पर शरद विषुव की खगोलीय घटना होगी. इस दिन,…
फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर अयोध्या पहुंचीं, जहां उन्होंने रामलला…
72 सालों के इतिहास में पहली बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन दिल्ली से बाहर…
Lucknow Woman Climbs Tower: लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,…
Russia Parliamentary Election Results: रूस में संसदीय चुनाव के शुरुआती नतीजों में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन…
दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला…