CM योगी ने किया चुनाव प्रचार
गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव को लेकर माहौल गर्मा गया है. आगामी 3 नवंबर को यहां एक सीट के लिए मतदान है. उससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वहां पहुंचकर बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया.
इससे पहले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के बीजेपी उम्मीदवार अमनगिरी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर चुके हैं. BJP ने गोला गोकर्णनाथ से अरविंद गिरि के पुत्र अमन को अपना प्रत्याशी बनाया है.
लखीमपुर खीरी को गोला गोकर्णनाथ विधानसभा क्षेत्र में राजेंद्र गिरि स्मारक स्टेडियम में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने BJP प्रत्याशी अमन गिरि के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया. इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केन्द्र में नरेन्द्र मोदी सरकार के सहयोग से उत्तर प्रदेश में सरकार ने विकास कार्यों को रफ्तार मिली है . अब विकास का लाभ सभी तक पहुंच रहा है.
प्रदेश की सरकार का एक-एक पैसा जनता के लिए खर्च होता है. BJP की डबल इंजन की सरकार जन कल्याण के सभी कार्य के लिए प्रतिबद्ध है. अब किसी गरीब फिर पिछड़े के साथ कोई अन्याय नहीं होता है.
BJP सरकार में क्षेत्र का चौतरफा विकास हुआ, जिसमें एक लाख एक हजार प्रधानमंत्री आवास, पांच सौ सतहत्तर शौचालय, एक लाख सात हज़ार विद्युत कनेक्शन, छह लाख पैंतालीस हजार किसानों को किसान सम्मान निधि, पांच लाख रसोई गैस कनेक्शन, इक्यावन सौ कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया है.CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम लखीमपुर खीरी की जनता का अभिवादन करते हैं.
तमाम लोगों ने यहां पर जनता को बरगलाने या गुमराह करने के बड़े प्रयास किए, लेकिन यहां की जनता ने BJP का साथ दिया है. मैं तो यहां पर जनता को धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ ही अमन गिरि को चुनाव जिताने का अनुरोध करने आया हूं.
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…