गुजरात के उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री हर्ष सांघवी ने 29 नवंबर को आयोजित होने वाली लैंडमार्क 10वीं ‘अडानी अहमदाबाद मैराथन’ को अपना औपचारिक समर्थन दिया है. मैराथन की तैयारियों के सिलसिले में आयोजित एक विशेष बैठक के दौरान अडानी स्पोर्ट्सलाइन (Adani Sportsline) के मुख्य व्यवसाय अधिकारी (CBO) संजय अदेसरा ने उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी को 10वें संस्करण की आधिकारिक जर्सी भेंट की.
यह 10वां ऐतिहासिक संस्करण मैराथन के प्रमुख अभियान ‘#Run4OurSoldiers’ को आगे बढ़ाएगा, जो पिछले एक दशक से नागरिकों और सशस्त्र बलों के जवानों को एक साथ लाकर देश के वीर सैनिकों के साहस, सेवा और सर्वोच्च बलिदान के प्रति सम्मान प्रकट कर रहा है.
जर्सी प्राप्त करने के बाद उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने कहा:
“अडानी अहमदाबाद मैराथन का अपने 10वें संस्करण तक पहुंचना पूरे अहमदाबाद शहर के लिए गर्व का क्षण है. यह इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि खेल कैसे किसी बड़े और महान उद्देश्य के लिए लोगों को एकजुट कर सकता है. एक दशक से यह आयोजन #Run4OurSoldiers की भावना को आगे बढ़ा रहा है, जिससे हजारों नागरिकों को सेना के शौर्य को नमन करने का अवसर मिलता है. 1947 के ऐतिहासिक युद्धों से लेकर ऑपरेशन सिंदूर के निर्णायक संकल्प तक, हमारे सैनिक हमेशा देश की अटूट ढाल बने रहे हैं. जैसे-जैसे अहमदाबाद 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए तैयार हो रहा है और वैश्विक खेल मानचित्र पर उभर रहा है, ऐसी पहल शहर में फिटनेस और खेल संस्कृति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. मैं अडानी स्पोर्ट्सलाइन को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देता हूं.’”
अडानी स्पोर्ट्सलाइन के चीफ बिजनेस ऑफिसर संजय अदेसरा ने समर्थन के लिए आभार जताते हुए कहा कि माननीय उपमुख्यमंत्री का मार्गदर्शन इस आयोजन को नई ऊर्जा देता है. उन्होंने कहा कि सेना के सम्मान में दौड़ने का एक दशक पूरा होना गर्व की बात है और यह आयोजन 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की ओर बढ़ते अहमदाबाद के खेल परिवेश में अपना योगदान देगा.
अडानी समूह की खेल शाखा ‘अडानी स्पोर्ट्सलाइन’ द्वारा शुरू की गई इस मैराथन ने अपना पहला कदम नवंबर 2017 में बढ़ाया था. दुनिया के सबसे खूबसूरत दौड़ मार्गों में से एक माने जाने वाले इस रूट पर फुल मैराथन, हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर श्रेणियों में दौड़ आयोजित की जाती है.
ग्रेटर नोएडा में मेगा ट्रेड शो: दुनियाभर के ट्रेडर्स का जमावड़ा, अमित शाह करेंगे आज भव्य आगाज
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…