UP Police Viral Video: नियम सबके लिए बराबर होते हैं, चाहे सड़क पर चलने वाला आम नागरिक हो या फिर कानून का पालन कराने वाली पुलिस. लेकिन उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां खुद पुलिसकर्मी ही बिना हेलमेट के सड़क पर बाइक दौड़ाते नज़र आए. फिर क्या था, 3 बार चालान कटवा चुके एक परेशान युवक ने जब यह देखा, तो उसने पुलिस वालों को रोककर अपना दर्द बयां कर दिया.
हमीरपुर में बिना हेलमेट और टूटी नंबर प्लेट वाली बाइक चला रहे दो पुलिसकर्मियों को एक युवक ने रोककर उनका वीडियो बना लिया. 3 बार चालान कटवा चुके युवक ने पुलिस से सवाल किया कि सड़क सुरक्षा के नियम क्या केवल आम जनता के लिए हैं, पुलिस के लिए क्यों नहीं?
पुलिसकर्मी अनिल कुमार वर्मा और विवेक तिवारी बिना हेलमेट लगाए मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे. इतना ही नहीं, उनकी बाइक की नंबर प्लेट भी टूटी हुई थी. जब सड़क से गुजर रहे एक युवक की नजर इन पुलिसकर्मियों पर पड़ी, तो उसने तुरंत अपना मोबाइल निकाला और उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया.
जब पुलिसकर्मियों ने युवक को वीडियो बनाने से रोका और उसका विरोध किया, तो युवक ने अपनी आपबीती और व्यथा सुना दी. युवक ने कहा, ‘सर, आपने हेलमेट नहीं लगा रखा है. बिना हेलमेट गाड़ी चलाने पर मेरा अब तक 3 बार चालान कट चुका है! जब आम जनता पर नियम लागू होते हैं, तो फिर चालान काटने वाली पुलिस खुद बिना हेलमेट के क्यों घूम रही है?’
युवक का यह सीधा और तीखा सवाल सुनकर पुलिसकर्मी असहज नजर आए. युवक का तर्क बिल्कुल सही था कि अगर सड़क सुरक्षा के नियम बनाए गए हैं, तो वे आम जनता और पुलिस विभाग, दोनों के लिए एक समान होने चाहिए.
‘आपने हेलमेट नहीं लगा रखा सर. मेरा 3 बार चालान कट चुका है’
हमीरपुर में बिना हेलमेट लगाए बाइक चला रहें पुलिस कर्मियों की एक युवक ने वीडियो बना ली. पुलिसकर्मियों ने विरोध किया तो युवक ने अपनी व्यथा सुनाई. युवक का दावा था कि उसका 3 बार चालान कट चुका है. तो फिर चालान काटने वाले… pic.twitter.com/cDBIW861sf
— Raju Sharma journalist (@RajuSharmajour1) July 24, 2026
इस पूरी घटना का वीडियो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग युवक की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि कानून का पालन सबसे पहले कानून के रखवालों को ही करना चाहिए. अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो पर आलाधिकारी इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं.
यह भी पढ़ें- कौन हैं ये 30 दंगाई? बेगूसराय पुलिस ने जनता से मांगी पहचान, हिंसा पर बड़ा एक्शन
-भारत एक्सप्रेस
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…
केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…
दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…
Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…
Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…
सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…