नवीनतम

जानिए, कितना सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, महंगाई से थोड़ी राहत

देश में बढ़ती महंगाई से आम जनता का दम निकला हुआ था. लगातार महंगाई बढ़ने की वजह से लोगों के लिए जरुरत का सामान खरीदना भी मुश्किल हो गया था. साथ ही दिवाली से पहले भी दूध के दामों में बढ़ोतरी से जनता को करारा झटका मिला था. लेकिन अब नवंबर महीने की शरुआत में ही सरकार ने जनता को थोड़ी राहत की सांस लेने का मौका दिया है. एक नवंबर से एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडर 115 रुपये सस्ता हो गया है. हालांकि, यह कटौती देशभर में सिर्फ एलपीजी के कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में की गई है. फिलहाल, घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है

आपको बता दें कि IOCL के मुताबिक दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 115.5 रुपये कम हो गई है. मुंबई में 115.5 रुपये, चेन्नई में 116.5 रुपये और कोलकाता में 113 रुपये की कीमत कम की गई है. आपको फिर बता दें कि ये कीमतें सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर पर ही कम हुई है. इसका घरेलू सिलेंडर से कोई लेनादेना नहीं है. मतलब अभी भी घरेलू सिलेंडर पुराने दामों पर ही मिलेगा.

4 बड़े शहरों में लागू की नई कीमतें

1. दिल्ली में 19 किलो का सिलेंडर अब 1744 रुपये में मिलेगा. पहले इसकी कीमत 1859.5 रुपये थी.

2. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर अब 1844 रुपये की जगह अब 1696 रुपये में लिया जा सकेगा.

3. कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 1846 रुपये में मिलेगा. पहले इसकी कीमत 1995.50 रुपये थी.

4. चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर अब 1893 रुपये में मिलेगा. इससे पहले इसकी कीमत 2009.50 रुपये थी.

हर महीने बदलती हैं कीमतें

आपको बता दें कि देश की गैस कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडरों के नए दाम तय करती हैं. कमर्शियल एलपीजी गैस का इस्तेमाल ज्यादातर होटलों, खाने-पीने की दुकानों में होता है. लेकिन अगर पिछले कुछ कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों पर ध्यान दिया जाए तो ये लगातार कम हो रही हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

38 minutes ago

कोलकाता पंडाल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख का ऐलान, अस्पताल जाएंगे अमित शाह

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…

47 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

57 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

1 hour ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

1 hour ago