कॉमेडी के सरताज राजू की सेहत कैसी है , जानिए क्या बोली पत्नी शिखा
नई दिल्ली- कॉमेडी के बादशाह राजू श्रीवास्तव को अस्पताल में भर्ती हुए अब करीब 1 महीने पूरे हो चुके है. 10 अगस्त को राजू को दिल्ली के एक जिम में वर्कआउट करने के दौरान दिल का दौरा पड़ा था. जिसके बाद उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कुछ दिन पहले राजू की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी. रिपोर्टस के मुताबिक राजू को इंफेक्शन हो गया, जिसकी वजह से उन्हें तेज बुखार आ गया था. पूरा देश राजू के जल्द स्वस्थ होकर अस्पताल से वापस आने की दुआएं कर रहा है. राजू की पत्नी शिखा श्रीवास्तव ने मीडिया से बातचीत करते हुए उनका हेल्थ अपडेट दिया है.
कॉमेडr किंग राजू श्रीवास्तव की तबीयत को लेकर उनकी फैमली के साथ-साथ पूरा देश बहुत चिंतित है. एक चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि…. मैं बस इतना कह सकती हूं कि उनकी हालत अभी काफी स्थिर है. लेकिन वह अभी भी वेंटिलेटर पर ही है. उन्होंने कहा की मेडिकल टीम अपना 100 प्रतिशत दे रही है. डॉक्टर्स अपना बेस्ट दे रहे है और पूरी कोशिश कर रहे हैं कि राजू को होश आ जाए. शिखा ने कहा कि हमें आप सभी लोगों की प्रार्थनाओं की बहुत जरूरत है, ताकि वो जल्दी से स्वस्थ होकर हमारे बीच वापस लौट आएं.
राजू श्रीवास्तव का अस्पताल में पिछले 28 दिनों से लगातार इलाज चल रहा है. राजू को लेकर बहुत सारी खबरें आ रही थी. सोशल मीडिया पर कुछ लोग राजू की मौत की फर्जी अफवाहें फैला रहे थे. इन झूठी अफवाहों पर राजू की पत्नी शिखा श्रीवास्तव औऱ उनके भाई ने कड़ी आपत्ती जताई थी. उन्होंने कहा था कि आप लोग ऐसा करके परिवार का मनोबल तोड़ रहे है. ऐसा करने से आप लोगों को आखिर क्या मिल रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…
पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…
मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…
गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…