गोवा के Curlies Club को गिराने पहुंचा बुल्डोजर तो सुप्रीम कोर्ट ने कार्र्वाई पर रोक लगाई
पणजी – गोवा के Curlies club को बुल्डोजर से ढहाए जाने की कार्रवाई शुरू हो गयी थी कि सुप्रीम कोर्ट ने इस कार्रवाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी.ये वही क्लब है जहां एक पेज थ्री पार्टी के दौरान बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गयी थी. हालांकि अभी इस केस की जांच चल रही है.
गोवा में जिस Curlies restaurant में बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत हुई थी । उस क्लब पर कार्रवाई शुरू हो गई थी. प्रशासन की ओर से Curlies club को गिराने की प्रक्रिया शुरू हो गई . पुलिसकर्मियों को क्लब के बाहर तैनात कर दिया गया। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने गोवा के Curlies club के ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने वाली याचिका को खारिज कर दिया था, जिसके बाद Curlies club को गिराए जाने का रास्ता साफ हो गया था। इससे पहले Curlies club के को गिराने में प्रशासन ने तेजी दिखाई है. रेस्टोरेंट की तोड़फोड़ के लिए अब तीसरा बुलडोजर भी लाया गया
गोवा के डीजीपी ने कहा कि Curlies club में गैर कानूनी गतिविधियां चल रही थीं। इस एक्शन से गैरकानूनी काम करने वालों को चेतावनी मिलेगी। उन्होंने बताया कि ग्रीन ट्रिब्यूनल की ओर से कहा गया है कि ये अवैध था। पुलिस प्रशासन ने भी सरकार को लिखा था कि इनके पास लाइसेंस हैं वो खारिज होने चाहिए। इस क्लब में असामाजिक गतिविधियां हो रही थीं। ऐसे में गैरकानूनी काम करने वालों के लिए ये बड़ी चेतावनी है।सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है.पुलिस गुरुग्राम में सोनाली के घर और फॉर्म हाउस में भी जांच कर चुकी है.
Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…
E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…
Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना जारी है. मतगणना…
भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर…
WhatsApp SIM Binding Rule को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं. क्या अकाउंट चलाने…
सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को…