गुजरात चुनाव पर चुनाव आयोगी की PC
गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर का दौर जारी है. इसी बीच मुख्य चुनाव आयोग आज दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा. इस दौरान चुनाव आयोग गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों का ऐलान कर सकता है. ऐसा माना जा रहा है कि चुनाव आयोग ने इसी से संबंधित प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है . बता दें कि चुनाव आयोग हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों का ऐलान कर चुका है. हिमाचल प्रदेश में एक ही चरण में चुनाव को कराया जाएगा. हिमाचल में 12 नवंबर को वोटिंग और 8 दिसंबर का मतगणना होगी
आपको बता दें कि ऐसा भी माना जा रहा है कि इस बार भी गुजरात में चुनाव 2 चरणों में कराया जा सकता है. गुजरात में पिछली भी विधानसभा चुनाव 2 चरणों में कराया गया था. गुजरात विधानसभा की 182 सीट के लिए चुनाव दिसंबर तक होने वाले हैं और इसके लिए चुनाव आयोग लंबे समय से तैयारियों में जुटा हुआ है. गुजरात विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 18 फरवरी को खत्म हो रहा है. और चुनाव आयोग इससे पहले ही गुजरात विधानसभा चुनाव की नतीजे घोषित कर देगा.
बता दें कि 2017 में भी चुनाव आयोग ने गुजरात और हिमाचल में एक साथ चुनाव नहीं कराया था. दोनों राज्यों में अलग-अलग तारीखों पर चुनाव की घोषणा की गई थी, लेकिन मतगणना 18 दिसंबर को एक साथ हुई थी. इस बार भी चुनाव आयोग हिमाचल के लिए तारीखों का ऐलान कर चुका है. गुजरात की तारीखों का ऐलान आज करेगा.
बता दें कि कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर एक साथ चुनाव नहीं कराने को लेकर निशाना साधा था कि. चुनाव आयोगा ने हिमाचल में चुनाव का ऐलान दिया लेकिन गुजरात के लिए नहीं. एक साथ चुनाव नहीं करा कर चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और बड़े-बड़े वादे करने और उद्घाटन करने का समय दे दिया है.
गुजरात में बीजेपी 27 साल से सत्ता पर काबिज है. और गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गढ़ माना जाता है. पिछली बार के चुनावों में कांग्रेस ने बीजेपी को कड़ी टक्कर दी थी. लेकिन इस बार मामला त्रिकोणिय बना हुआ है. जहां बीजेपी एक तरफ मजबूत स्थिति में है तो वहीं आम आदमी पार्टी बीजेपी की चुनौती बनी हुई है
RSS Chief Mohan Bhagwat on Diwali: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि पारंपरिक पटाखों…
Sonia Gandhi Book Belonging Factual Errors: सोनिया गांधी की नई किताब 'Belonging' में अहमद पटेल…
Andaman Tourism: अंडमान के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने द्वीप समूह को भारत की आर्थिक…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर आगे सैन्य हमले नहीं करने के संकेत के…
अमृतसर के पंडोरी वड़ैच गांव में आम आदमी पार्टी से जुड़े नेता ने अपने ही…
श्रीलंका की संसद ने फरवरी 2026 में 154-2 के बहुमत से सांसदों और उनके आश्रितों…