देश

खड़गे को जीत की बधाई देने सोनिया संग प्रियंका उनके घर पहुंची,कहा-विचारधारा को मिलेगी मज़बूती

देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस को आज मल्लिकार्जुन खड़गे के रुप में दूसरा गैर नेहरू-गांधी अध्यक्ष मिल गया है. तमाम सियासी उठा-पटक और अध्यक्ष पद के नामांकन के दौरान अपने तमाम साथियों को पीछे छोड़ते हुए खड़गे और थरुर के बीच सीधे टक्कर थी. जिसमें खड़गे ने एकतरफा मुकाबले में जीत हासिल की.

इस मौके पर  खड़गे को जीत की बधाई देने के लिए सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उनके घर पहुंची. इस दौरान सोनिया और प्रियंका ने खड़गे की पत्नी राधा से भी बातचीत की. इससे पहले प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल से  वरिष्ठ नेता और अब अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने जा रहे खड़गे को भविष्य की शुभकामनाएं  देते हुए उन्होंने कहा कि, अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद पार्टी में विचारधारा को मजबूती मिलेगी.

चुनाव में नाराज दिखे शशि थरुर

लंबे समय से कांग्रेस का अध्यक्ष पद खाली था. सोनिया गांधी बतौर अंतरिम अध्यक्ष पार्टी की जिम्मेदारी संभाल रही थी, जो अब खत्म हुई. अब पार्टी की दशा और दिशा वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेसी हाथों में होगी. कभी अध्यक्ष पद के रेस में खुद को दावेदार मानने वाले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सियासी ड्रामे के बाद दौड़ से बाहर हो गए थे. उन्होंने सोनिया गांधी से मिलने के बाद अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था. इसके बाद दिग्वजय सिंह ने भी रुचि दिखाई लेकिन उन्होंने नामांकन नहीं भरा था.

जिसके बाद पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेता मल्लिकाअर्जुन खड़गे और शशि थरुर के रुप में 2 चेहरे तय हुए. फिर नतीजे आपके सामने हैं, खड़गे ने 7897 वोट हासिल करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की. वहीं चुनाव में उनके प्रतिद्वंदी शशि थरूर को 1072 वोट मिले.  इस दौरान शशि थरुर काफी नाराज दिखे और चुनाव में गड़बड़ी का आरोप भी लगाया. हालांकि शाम होते-होते थरुर ने अपने मन को मनाते हुए हार स्वीकार कर ली.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

1 hour ago

आज का राशिफल वृष राशि : कामकाज में नए विचार आएंगे, पुराने अटके कामों को मिलेगी गति

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…

1 hour ago