देश

Rajasthan Election: “48 घंटे के लिए ED-CBI हमें दे दीजिए, पीएम मोदी को सारे रंग याद आ जाएंगे”, कांग्रेस ने दी चुनौती

Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव के प्रचार का अंतिम दौर चल रहा है. प्रचार का शोर 23 नवंबर की शाम को थम जाएगा. ऐसे में सभी पार्टियां जोर-शोर से प्रचार अभियान में जुटी हुई हैं. नेता रैलियों के जरिए वोट की अपील करने में जुटे हुए हैं. जिसमें एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चल रहा है. इसी बीच कांग्रेस प्रवक्ता पनवन खेड़ा ने उदयपुर में मीडिया से बात करते हुए पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला.

“सीबीआई और ईडी को हमें दे दीजिए”

पवन खेड़ा ने पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर सीबीआई और ईडी को कांग्रेस के हाथ में सिर्फ 48 घंटे के लिए दे दें. दरअसल, पीएम मोदी राजस्थान चुनाव में पिछले कुछ दिनों से लाल डायरी का जिक्र कर रहे हैं. जिसको लेकर पवन खेड़ा ने कहा कि अगर पीएम मोदी कांग्रेस को 7 दिनों के लिए ईडी और सीबीआई को कांग्रेस के हाथों में दे दें तो फिर हम बता देगें कि कौन सी लाल, नीली और पीली डायरी है. इसके बाद उन्होंने कहा कि न सात दिन सही सिर्फ 48 घंटे के लिए सीबीआई और ईडी को उनके हाथों में दे दीजिए. पीएम मोदी को सारे रंग याद आ जाएंगे.

डायरी में क्या लिखा है?

कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे कहा कि कौन सी डायरी में क्या लिखा है, उन्हें अच्छी तरह से मालूम है. केंद्र सरकार में मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का नाम, संजीवनी का नाम किस डायरी में लिखा है?

यह भी पढ़ें- Rajasthan Elections: PM मोदी ने जयपुर में किया 4 किलोमीटर लंबा रोड शो, लोगों का उमड़ा हुजूम, लगे मोदी-मोदी के नारे

रियाज और गौस मोहम्मद कौन थे?

इस दौरान उन्होंने उदयपुर में हुई कन्हैयालाल की हत्या मामले को लेकर बड़ा बयान दिया. पवन खेड़ा ने कहा कि वह (पीएम मोदी) आते हैं और बार-बार कन्हैयालाल के बारे में बोलते हैं. इसलिए उन्हें चुनौती देते हैं कि कोई भी भाजपा का नेता यहां आए तो उनसे पूछा जाए कि आरोपी रियाज अत्तारी और गौस मोहम्मद बीजेपी पोलिंग बूथ के एजेंट थे या नहीं? पवन खेड़ा ने कहा कि इस बार फिर से राजस्थान में गहलोत सरकार लाने के लिए जनता मन बना चुकी है. जनता खुद चाहती है कि कांग्रेस की सरकार आए. कांग्रेस की सरकार ने लोगों का भरोसा जीता है. जनता ने कांग्रेस की गारंटी और विकास के काम को देखे हैं.

25 नवंबर को होगा मतदान

बता दें कि राजस्थान में 200 विधानसभा की सीटें हैं. इन सीटों पर 25 नवंबर को मतदान होगा. जिसके लिए 23 नवंबर की शाम को 5 बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. कांग्रेस अशोक गहलोत के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है. वहीं बीजेपी ने अभी तक सीएम पद का चेहरा नहीं घोषित किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘नेहरू की महत्वाकांक्षा ने पूर्वोत्तर को पीछे धकेला…’,राहुल गांधी पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने साधा निशाना

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें नकली प्रधानमंत्री बताया.…

26 minutes ago

आरा में रामकुमार सिंह को मारी थी पहली गोली, शूटर पवन यादव पुलिस के हत्थे चढ़ा, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

Ramkumar Singh Murder:: भोजपुर में पूर्व कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह हत्याकांड के मुख्य शूटर पवन…

27 minutes ago

ओबीसी क्रीमीलेयर को लेकर 11 मार्च को दिए गए फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा

सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमीलेयर मामले में केंद्र सरकार को बड़ा झटका देते हुए पुनर्विचार…

56 minutes ago

दिवाली से ठीक पहले दिल्ली में आग का तांडव! गफ्फार मार्केट से गांधी नगर तक मची तबाही, 45 दुकानें स्वाहा

Delhi news: दिवाली से ठीक पहले दिल्ली के गफ्फार मार्केट और गांधी नगर में भीषण…

1 hour ago