Categories: नवीनतम

iPhone 14 Exchange Offer: फ्लिपकार्ट या अमेजन नहीं यहां मिल रहा है आईफोन पर 52 हजार का तगड़ा ऑफर, तुरंत उठाएं फायदा

iPhone 14 Exchange Offer: अमेजन की द ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल (Amazon Great Indian Festival Sale) और फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल (Flipkart Big Billion Days Sale) शुरू होने वाली है. इस सेल में सभी को आईफोन खरीदने का इंतजार रहता है. ऐसे में लोग इस बार भी बड़ी संख्या में आईफोन 14 एक्सचेंज करके आईफोन 15 (iPhone 15) खरीदना चाहेंगे. लोग फ्लिपकार्ड और अमेजन के ऑफर्स में फंसे हुए हैं, जबकि एक कंपनी ने इतना तगड़ा ऑफर निकाल दिया है कि अन्य दिग्गज ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पिछड़ गए हैं. इस प्लेटफॉर्म पर आईफोन 14 के एक्सचेंज (iPhone 14 Exchange Offer) पर करीब 52 हजार रुपये का तगड़ा डिस्कांउंट मिल रहा है.

दरअसल, फ्लिपकार्ट की बात करें तो आईफोन 15 की खरीद पर आईफोन 14 की एक्सचेंज वैल्यू की बात करें तो प्लेटफॉर्म महज 36 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रहा है. खास बात यह है कि अमेजन इस मामले में फ्लिपकार्ट से भी पीछे हैं. अमेजन इसी मोबाइल पर 22 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है.

यह भी पढ़ें-Ujjwala Subsidy: दिवाली से पहले मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, अब 600 रुपये में ही मिलेगा उज्ज्वला सिलेंडर

Flipkart और Amazon को छोड़ दिया पीछे

अब 52 हजार रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर देने वाली कंपनी की बात करें तो ये कैशिफाई है. वहीं कैशिफाई जो अब तक फोन बेचने से लेकर उनकी रिपेयरिंग के लिए जाना जाता है. अब कैशिफाई पर सस्ते पुराने फोन मिलते हैं. वहीं यह नए फोन खरीदने का भी एक नया प्लेटॉफॉर्म बनता जा रहा है. इस बार तो इसने आईफोन 15 का बेस्ट एक्सचेंज ऑफर देकर  ग्राहकों का ध्यान खींच लिया है.

यह भी पढ़ें –Reliance ने ईवी के लिए लॉन्च की घर पर चार्ज होने वाली बैटरी, सोलर पैनल से भी हो सकेगी चार्जिंग

Cashify दे रहा सबसे बड़ा एक्सचेंज ऑफर

कैशिफाई आईफोन 15 की खरीद पर आईफोन 14 के एक्सचेंज ऑफर के तहत 52000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. बता दें कि कैशिफाई द्वारा यह 52,000 रुपये का सबसे बड़ा एक्सचेंज ऑफर आईफोन 14 के 512GB वाले मॉडल पर मिल रहा है. ऐसे में अगर आप आईफोन 15 सीरीज का स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए कैशिफाई का ये एक्सचेंज ऑफर मोस्ट वैल्यूबल ऑफर बन सकता है.

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

22 minutes ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

36 minutes ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

1 hour ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

2 hours ago