देश

PM Modi ने किया ‘वीरांगना रानी दुर्गावती स्मारक एवं उद्यान’ का शिलान्यास, बोले-वंचितों को वरीयता, डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता

PM Modi : 2014 से पहले कांग्रेस सरकार के हजारों करोड़ रुपये के घोटाले हेडलाइन बनते थे. जो पैसा गरीब पर खर्च होना था, वो कांग्रेस के नेताओं की तिजोरियों में जा रहा था. भाजपा की सरकार गरीबों की सरकार है. वंचितों को वरीयता, भाजपा की डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता है. यह बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जबलपुर में कहीं. वह यहां पर हजारों करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण करने आए थे. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित थे. प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने जबलपुर में ‘वीरांगना रानी दुर्गावती स्मारक एवं उद्यान’ का शिलान्यास और 12,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी. इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा. पीएम ने कहा कि वे एक ही परिवार की चरण वंदना करते थे, इसके अलावा कांग्रेस को देश की परवाह नहीं थी.

1 रुपये में से 85 पैसा पंजा खींच लेता था : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री कहते थे कि दिल्ली से 1 रुपया भेजते हैं तो जनता तक 15 पैसा पहुंचता था. यानी 85 पैसा कोई पंजा खींच लेता था.कांग्रेस सरकार की बनाई भ्रष्ट व्यवस्थाओं पर भाजपा सरकार ने किस तरह स्वच्छता अभियान चलाया. प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने टेक्नॉलोजी के इस्तेमाल से करीब 11 करोड़ फर्जी नामों को सरकारी दफ्तरों से हटाया है. ये वो नाम थे जिनका कभी जन्म ही नहीं हुआ था, लेकिन सरकारी दफ्तर से खजाने लूटने का रास्ता बन गया था. ये मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की कुल आबादी से भी ज्यादा आँकड़ा है. 2014 में आने के बाद मोदी ने सब कुछ साफ कर दिया.

महिलाओं को दिलाई धुएं से मुक्ति: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने आगे अपनी बात रखते हुए कहा कि भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है अपनी बहनों को धुंए से मुक्त रसोई देना. कुछ लोगों ने रिसर्च करके कहा है कि जब एक मां धुएं वाले चूल्हे पर खाना पकाती है तो 24 घंटे में उसके अंदर 400 सिगरेट बराबर धुंआ जाता है. गरीब परिवार की बहनों को हमने उज्जवला का मुफ्त कनेक्शन दिया है.

क्या जन कल्याण के काम कांग्रेस नहीं कर सकती थी: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सवाल करते हुए कहा कि ये काम कांग्रेस पहले नहीं कर सकती थी? उनको माताओं के स्वास्थ्य की फिक्र नहीं थी. रानी दुर्गावती की वीरता साहस और बलिदान को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जीवन हमें सर्वजन हिताय की सीख देता है. अपनी जन्मभूमि के लिए कुछ कर गुजरने का हौंसला देता है.आज पूरे आदिवासी समाज को, मध्य प्रदेश और 140 करोड़ देशवासियों को बधाई देता हूं.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Elecions: किसके हाथ लगेगी ‘बाजी’, इन वोटरों के हाथ में सत्ता की ‘चाभी’, BJP और कांग्रेस को करना होगा इस पर काम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कटाक्ष

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ घोषणाएं करती है, उन्हें पूरा नहीं करती. लेकिन प्रधानमंत्री जी मार्गदर्शन में हमने प्रदेश में कई विकास कार्य किए हैं. प्रधानमंत्री की प्रेरणा से आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास, स्ट्रीट वेंडर, मातृ वंदना और स्वामित्व जैसी योजनाओं के क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश देश में अग्रणी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले कांग्रेस के कारण जो मध्यप्रदेश बीमारू कहलाता था, वह आज तेजी से आगे बढ़ रहा है. सीएम ने कहा कि जनजातीय भाई-बहनों के कल्याण के लिए हमने जो 14 चीजें तय की थीं, उन्हें पूरा किया. पेसा एक्ट धरती पर उतार कर भाजपा की सरकार ने जनजातीय समुदाय का कल्याण किया.

भाजपा सरकार ने बनाए पेसा के नियम : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे यह भी कहते हुए गर्व है पेसा एक्ट की बात कई वर्षों से होती रही, लेकिन कांग्रेस ने कभी पेसा एक्ट लागू नहीं किया. पेसा एक्ट लागू करके नियम बनाए तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बनाये, हमें यह सौभाग्य मिला. पेसा ऐक्ट अदिवासियों को जल, जमीन और जंगल के अधिकार दे रहा है.

2 साल पहले ऐलान किया और अब सब कुछ कर दिया पूरा : शिवराज सिंह चौहान

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आपको याद होगा रघुनाथ शाह-शंकर शाह जी के बलिदान दिवस पर 2 साल पहले गृहमंत्री अमित शाह जी पधारे थे. तब हमने जनजातीय भाई बहनों के कल्याण के लिए 14 घोषणाएं की थीं. वो 14 की 14 घोषणाएं पूरी कर दी गई हैं. उन्होंने कहा कि देश के कुल गेहूं के निर्यात में 45% गेहूं का निर्यात मध्य प्रदेश कर रहा है. प्रदेश को सात-सात बार देश के कृषि कर्मण अवॉर्ड मिले हैं. सीएम शिवराज ने कहा कि हमने प्रदेश में 47 लाख हेक्टेयर की जमीन में सिंचाई के लिए व्यवस्था कर दी है. अभी जो काम चल रहे हैं, उनसे 65 लाख हेक्टेयर जमीन तक सिंचाई करेंगे. आने वाले समय में 100 लाख हेक्टेयर तक सिंचाई की व्यवस्था कर एक-एक इंच तक की जमीन पर पानी पहुंचाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Agra News: 15 साल बाद घर आया था चिराग, एएनएम की लापरवाही से बुझ गई जिंदगी

Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…

20 minutes ago

क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर अमित शाह सहित कई नेताओं ने किया नमन

स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…

24 minutes ago