देश

Mainpuri Bypolls: मैनपुरी से बीजेपी ने डिंपल यादव के खिलाफ शिवपाल के करीबी रघुराज शाक्य को उतारा, BSP-कांग्रेस ने दिया वॉक ओवर

Mainpuri Bypolls: बीजेपी ने मैनपुरी उपचुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है. कई दिनों से इस सीट पर सपा की उम्मीदवार डिंपल यादव के खिलाफ अपर्णा यादव को उतारे जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं. हालांकि, पार्टी ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए शिवपाल सिंह यादव के करीबी रघुराज सिंह शाक्य को मैनपुरी से उम्मीदवार बनाया है. साथ ही पार्टी ने रामपुर और खतौली उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया है.

बीजेपी ने राजकुमारी सैनी को खतौली से उम्मीदवार बनाया है जबकि रामपुर से आकाश सक्सेना पर पार्टी ने भरोसा जताया है. इसके अलावा, पार्टी ने बिहार की कुरहानी सीट से केदार प्रसाद गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है. राजस्थान की सरदारशहर सीट से अशोक कुमार पिंचा को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में बीजेपी ने ब्रह्मानंद नेताम को उम्मीदवार बनाया है.

अपर्णा को टिकट देने की लगती रहीं अटकलें

मैनपुरी की सीट से मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधु और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनाव मैदान में हैं. इस सीट से अपर्णा यादव के चुनाव लड़ने को लेकर भी अटकलों का बाजार गर्म रहा था. दरअसल, यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से अपर्णा यादव ने मुलाकात की थी जिसके बाद मैनपुरी में देवरानी बनाम जेठानी की सियासी जंग को लेकर कानाफुसी तेज हो गई थी.

ये भी पढ़ें: जानिए कितने करोड़ रुपए की मालकीन यादव, फिर भी 14 लाख का कर्ज बकाया

शिवपाल के करीबी रघुराज

हालांकि, पार्टी ने मैनपुरी ने दो बार के सांसद और शिवपाल यादव के करीबी रहे रघुराज सिंह शाक्य को चुनाव मैदान में उतारकर संकेत दिया है कि पार्टी मैनपुरी के उपचुनाव में कांग्रेस-बीएसपी की तरह सपा को वॉक ओवर नहीं देगी. रघुराज शाक्य ने इसी साल प्रसपा का दामन छोड़ दिया था और बीजेपी में शामिल हो गए थे. इसके पहले, रघुराज सपा का दामन छोड़कर शिवपाल यादव की पार्टी में शामिल हो गए थे. वहीं, रामपुर में आजम खान के खिलाफ लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने वाले आकाश सक्सेना को पार्टी ने उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया है.

कांग्रेस-बीएसपी नहीं उतारेगी उम्मीदवार

दूसरी तरफ, कांग्रेस ने यूपी की तीन सीटों पर होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार न उतारने का फैसला किया है. वहीं, मायावती की पार्टी बसपा ने भी यूपी की इन सीटों पर उम्मीदवार न उतारने का फैसला किया है. इन सीटों पर पांच नवंबर को होने वाले उपचुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे.

– भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

16 minutes ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

4 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

5 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

6 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

6 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

6 hours ago