नवीनतम

यह मानना बहुत मुश्किल है कि तलाक देने से पति-पत्नी में से किसी एक के लिए कलंक होगा: दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने तलाक के मामले में सुनवाई के दौरान कहा है कि यह मानना बहुत मुश्किल है कि तलाक देने से पति-पत्नी में से किसी एक के लिए कलंक होगा, जबकि दोनों ही शिक्षित हैं. उसने आगे कहा कि लगातार मानिसक पीड़ा और आघात सहने के बजाय विवाह को समाप्त करना उनके हित में ही होगा. कोर्ट ने यह टिप्पणी करते हुए मानसिक क्रूरता के आधार पर पत्नी की तलाक मांगने की याचिका मंजूर कर ली.

साथ ही पति की इस दलील को खारिज कर दिया कि तलाक देने से उस पर और उसके परिवार का अपमान होगा और कलंक लगेगा.

न्यायमूर्ति अमित बंसल एवं न्यायमूर्ति राजीव शकधर की पीठ ने कहा कि हम इस दलील को समझने में विफल रहे हैं. हमारे विचार में तलाक के कारण पति या पत्नी या उनके परिवारों पर कोई अपमान या कलंक नहीं लगाया जा सकता है.

दोनों पक्ष अच्छी तरह से शिक्षित हैं. इसलिए इस तर्क को पचाना मुश्किल है कि तलाक से पति या पत्नी में से किसी के लिए कलंक होगा. इसके विपरीत एक खटास भरे विवाह से पक्षों और उनके परिवारों को होने वाली मानिसक पीड़ा और आघात को सहन करना ज्यादा दुखदायी है. पीठ ने कहा कि मध्यस्थता के बावजूद दोनों के बीच बात नहीं बनी. इस दशा में उनके बीच को कानून के अनुसार विघटित माना जाएगा.

इस मामले में पति ने आपसी सहमति से तलाक देने पर सहमति जताई थी, क्योंकि दोनों बारह सालों से अलग रह रहे थे. बाद में पति ने अपनी पत्नी को तलाक देने से इनकार कर दिया, क्योंकि उसका मानना था कि तलाक देने से उस पर और उसके परिवार पर कलंक लगेगा.

ये भी पढ़ें- छठे दिल्ली वित्त आयोग के गठन की मांग वाली याचिका पर हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल से मांगा जवाब

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

धड़ाधड़ निलंबन! मध्य प्रदेश में क्यों गिर रही है पटवारियों पर गाज? ग्वालियर में 19 सस्पेंड

MP Patwari Suspension: मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना और सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर बड़ा…

18 minutes ago

डीयू में गूंजा ‘भारत के लिए समाधान’ का मंत्र, प्रो. अशोक प्रसाद स्मृति व्याख्यान में पर्यावरण और विज्ञान पर मंथन

दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित तीसरे प्रोफेसर अशोक प्रसाद स्मृति व्याख्यान में सतत विकास, जल संरक्षण…

38 minutes ago

‘सर, आप हर बार याद रखते हैं…’, जानिए हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को अमित शाह ने क्यों किया फोन?

हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के जन्मदिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

47 minutes ago

‘सेवा और संकल्प’: पीएम मोदी के विजन पर बोलीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, ‘विकसित दिल्ली’ से सजेगा ‘विकसित भारत’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का लेख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…

2 hours ago

दिल्ली में 2 दिन नहीं मिलेगी शराब, अचानक क्यों लिया गया फैसला?

Delhi Liquor Shops Closed: राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन के लिए शराब नहीं मिलेगी.…

2 hours ago