नवीनतम

Joyland ban: पाकिस्तान ने अपनी ही ऑस्कर एंट्री वाली फिल्म को क्यों कर दिया बैन? ये है वजह

Joyland ban: पाकिस्तान में फिल्म ‘जॉयलैंड’ (Joyland)  इन दिनों काफी चर्चा का विषय बनी हुई है. पाकिस्तान की तरफ से ये फिल्म ऑस्कर की ऑफिशियल एंट्री थी लेकिन पाकिस्तान में ही इसे बैन कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि  इस फिल्म में आपत्तिजनक चीजें दिखाई गई हैं. 18 नवंबर को ‘जॉयलैंड’ दुनिया भर में रिलीज होने वाली थी लेकिन पाकिस्तान में इसे बैन कर दिया.

पाकिस्तान की पहली फिल्म

‘जॉयलैंड’ को साइम सादिक ने डायरेक्ट किया है. 4 नवंबर को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था फिल्म में अली जुनेजो, अलिना खान, सरवत गिलानी और रस्ती फारूक़ ने लीड रोल्स किए हैं. बताया जा रहा है कि, ये पाकिस्तान की पहली ऐसी फिल्म है जिसे ऑस्कर में भेजा गया है.

पाकिस्तान के सूचना प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म में ‘अत्यधिक आपत्तिजनक चीजों’ को लेकर बैन लगाने का फैसला किया है. हालांकि, कुछ महीने पहले मंत्रालय ने इसी फिल्म को सर्टिफिकेट दिया था लेकिन अब अचानक ये कदम उठाने से फिल्म के एक्टर्स भी दंग रह गए.

 कंटेट को लेकर हुआ विरोध

दरअसल, पाकिस्तान में बोल्ड कंटेट को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा था, जिसके कारण  मंत्रालय को ये फैसला लेना पड़ा. मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया कि  ‘जॉयलैंड’ फिल्म में अत्यधिक आपत्तिजनक चीजें  मिली हैं जो हमारे समाज के अनुरूप नहीं है.

एक्ट्रेस ने बताया शर्मनाक

फिल्म की लीड एक्ट्रेस सारवत गिलानी ने इस फैसले की आलोचना करते हुए  कहा, “यह शर्मनाक है कि 6 साल में 200 पाकिस्तानियों ने मिलकर कोई फिल्म बनाई है, और अब उसे अपने ही देश में रोका जा रहा है.”

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

31 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago