नवीनतम

Kantara Controversy: ‘कांतारा’ फिल्म को लेकर क्यों भड़का हुआ है दलित संगठन, क्या है पूरा विवाद जानिए

Kannada movie ‘Kantara’: देशभर में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म ‘कांतारा’ ‘दलित संगठनों ने दलितों के चित्रण की निंदा की है. समता सैनिक दल के प्रदेश सचिव लोलक्ष ने कहा है कि इस फिल्म में दलितों का अपमान किया गया है.

उन्होंने कहा, “फिल्म में ‘दैवाराधने’ दृश्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है. दलित समुदाय की छवि खराब करने की कोशिश की गई है”.

दलित संगठन हुए नाराज

उन्होंने फिल्म के आखिरी 20 मिनट के क्लाइमेक्स पर भी आपत्ति जताई. लोलक्ष ने कहा कि वे अपनी आपत्तियों को पहले फिल्म टीम के संज्ञान में लाएंगे. अगर उनकी आपत्तियों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो वह फिल्म की टीम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करेंगे.

बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्म

‘केजीएफ चैप्टर-2’ के बाद ‘कंटारा’ कन्नड़ फिल्म उद्योग की दूसरी अखिल भारतीय सुपरहिट है. हालांकि यह फिल्म पहले भी विवादों में घिर गई थी, क्योंकि एक बैंड ने दावा किया था कि फिल्म में इस्तेमाल किए गए गीतों में से एक उसका है. कन्नड़ अभिनेता चेतन अहिंसा ने कहा था कि ‘दैवराधने’ हिंदू धर्म का हिस्सा नहीं है, जैसा कि फिल्म में दिखाया गया है. बता दें कि कांतारा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट फिल्म साबित हुई है.

कन्नड़ फिल्म कांतारा को हिंदी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए लगभग पूरे 1 महीने  हो चुके हैं, लेकिन फिल्म सिनेमाघरों से हटने को तैयार नहीं है. हर बढ़ते दिन के साथ कांतारा कमाई के मामले आगे बढ़ती जा रही है. हाल ही में फिल्म ने 50 करोड़ क्लब में एंट्री की थी.

कांतारा बॉक्स ऑफिस पर छाई रही

साउथ में कांतारा की सफलता के बाद फिल्म के मेकर्स ने इसे हिंदी वर्जन में रिलीज करने का फैसला किया और 14 अक्टूबर को कांतारा नॉर्थ इंडिया में रिलीज कर दी गई. पहले दिन फिल्म ने 1.27 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला. वहीं, पहले वीकेंड पर ही फिल्म ने 7 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया, जबकि चौथे हफ्ते में कांतारा की कमाई 75 करोड़ के पार पहुंच गई.

इतने करोड़ कमाए

कांतारा फिल्म की कमाई की बात करें तो 1.25 करोड़ कमाए है. वहीं,  कांतारा ने 2.30 करोड़ का कलेक्शन किया.  ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के अनुसार, फिल्म के कलेक्शन में 17 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई और 13 नवंबर को कांतारा ने 2.70 करोड़ कमाए है. इसके साथ ही हिंदी बॉक्स ऑफिस पर कांतारा का लाइफ टाइम नेट कलेक्शन 76 करोड़ हो गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘PCS अफसर हूं, कुंवारी हूं…’ जाली पहचान बताकर रचाई शादी, सच सामने आते ही दूल्हे के उड़े होश

Punjab News: पंजाब में खुद को PCS अफसर और कुंवारी बताकर शादी करने वाली महिला…

7 minutes ago

‘मेरी चोली 6 लोगों की…’, ऐसा क्यों बोल गईं एक्ट्रेस कृति सेनन, करीना के शो पर किया खुलासा

Kriti Sanon news: बॉलीवुड एक्ट्रेस कुति सेनन ने करीना कपूर खान के शो 'वॉट वुमन…

31 minutes ago

नौकरी बदलकर PF निकाल लिया? सावधान! एक छोटी सी भूल से बंद हो सकती है आपकी पेंशन

EPS Service Record: नौकरी बदलने पर PF निकालने के बाद भी EPS सर्विस रिकॉर्ड जोड़ना…

37 minutes ago

त्योहारी सीजन से पहले ग्राहकों को राहत! सोने-चांदी के दामों में गिरावट; निवेश करते समय ध्यान रखें ये बातें

भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली…

40 minutes ago

‘रूस की लैब से छूटा प्लेग का जिन्न!’ WHO अलर्ट, पुतिन को फोन करेंगे ट्रंप; क्या फिर लौटेगी ‘ब्लैक डेथ’?

रूस के इरकुत्स्क में एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट से जुड़ी वैज्ञानिक की मौत के बाद कथित…

49 minutes ago