Categories: नवीनतम

‘कुछ विधायकों ने दो बार शादी की, उनके घरों में आग लग गई..’, CM DK शिवकुमार के इस बयान पर कर्नाटक के सियासी गलियारे में बवाल

कर्नाटक विधानसभा में विधायकों के दो विवाह को लेकर दिए गए बयान पर राज्य की सियासत गरमा गई है. कर्नाटक विधान परिषद में विपक्ष के नेता चलवाडी नारायणस्वामी ने उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के दावे पर कड़ा ऐतराज जताते हुए उनसे उन सभी विधायकों की सूची सार्वजनिक करने की मांग की है, जिनकी कथित तौर पर दो पत्नियां हैं. नारायणस्वामी ने कहा कि इस गैर-जिम्मेदाराना बयान से जनप्रतिनिधियों के परिवारों में कलह और अशांति फैल गई है.

‘विधायकों के घरों में लगी आग, जनता में बढ़ा अविश्वास’

बेंगलुरु में पत्रकारों से चर्चा करते हुए नारायणस्वामी ने कहा कि उपमुख्यमंत्री की टिप्पणी से विधायकों के प्रति उनके अपने निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं में भारी संशय पैदा हो गया है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा,

“जब से यह कहा गया है कि बेंगलुरु आकर रहने वाले कुछ विधायकों ने दो शादियां की हैं, तब से उनके घरों में आग लग गई है. परिजन और जनता उन्हें शक की निगाहों से देख रहे हैं और नेताओं का पारिवारिक सुकून छिन गया है. यदि उपमुख्यमंत्री उन विधायकों के नाम उजागर कर दें, तो स्थिति साफ होगी और यह भ्रम हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा.”


एचडी कुमारस्वामी और भाजपा नेताओं ने की तीखी निंदा

केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भी इस बयान की कड़ी भर्त्सना की. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या संवैधानिक पद पर बैठे किसी वरिष्ठ नेता को सदन के पटल से ऐसी निजी टिप्पणियां करना शोभा देता है? कुमारस्वामी ने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायकों को इस अशोभनीय टिप्पणी के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए थी. वहीं, विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक और वरिष्ठ विधायक एस. सुरेश कुमार ने भी शिवकुमार से तुरंत उन चेहरों के नाम सामने लाने की मांग की है.

नेताओं की सुरक्षा और चुनाव आयोग विवाद पर भी घेरा

इसके अतिरिक्त, नारायणस्वामी ने चिक्कबल्लापुर में राजनेताओं को निशाना बनाने की साजिश के खुलासे के बाद पूर्व सांसद प्रताप सिम्हा, विधायक सीटी रवि और बसनागौड़ा पाटिल यतनाल को अतिरिक्त सुरक्षा देने की मांग की. साथ ही, बेंगलुरु में मुख्य चुनाव आयुक्त और मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ कांग्रेस के धरने पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में अराजकता का माहौल बना रही है; उसे मुख्य चुनाव आयुक्त के बजाय राहुल गांधी के इस्तीफे की मांग करनी चाहिए.

‘मुझे वापस लौटने के लिए कह रहे थे…’, TMC विधायक कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, ममता बनर्जी ने की कड़ी निंदा

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिवाली के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, भोपाल से दिल्ली ट्रायल ट्रांसफर की मांग; CBI के हलफनामे पर आरोपी पक्ष ने उठाए सवाल

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…

12 minutes ago

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

45 minutes ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

46 minutes ago

पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, 1,500 से ज्यादा यात्रियों की बची जान; चार कोच प्रभावित

पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…

1 hour ago

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

1 hour ago