पीए मोदी को यकीन,भारत और बांग्लादेश के रिश्ते नयी ऊंचाइयों को छुएंगे

नई दिल्ली- बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और प्रधानमंत्रीन नरेंद्र मोदी के बीच मंगलवार को हुई मुलाकात खत्म हो गई है. इस बैठक में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने भारत औऱ बांग्लादेश के बीच मजबूत रिश्तों पर एक-दूसरे को बधाई दी . इस बैठक शेख हसीना औऱ पीएम मोदी ने कुशियारा नदी से जल बंटवारे पर समझौता हस्ताक्षर किया. बताया जा रहा है कि, इससे भारत में दक्षिणी असम औऱ बांग्लादेश में सिलहट इलाकों को लाभ होगा. इस बैठक में दोनों देशों के बीच आईटी, अंतरिक्ष औऱ न्यूक्लियर एनर्जी जैसे अहम सेक्टरों में भी एक-दूसरें के सहयोग बढ़ाने को निश्चित किया गया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने शेख मुजीबुर रहमान को याद किया

बैठक के बाद दोनों देश के प्रधानमंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए. मीडिया से मुखातिब होते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, पिछले साल हमने बांग्लादेश की आजादी की 50वीं वर्षगांठ, हमारे रणनीतिक संबंधों की स्वर्ण जयंती औऱ बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जन्म शताब्दी को एक साथ मनाया था. अब बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना जी की भारत यात्रा हमारी आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान हो रही है. पीएम मोदी ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि अगले 25 सालों के अमृत काल में भारत-बांग्लादेश मित्रता नई ऊंचाइयों को छुएगी.

शेख हसीना ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बैठक के बाद प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. हसीना ने कहा कि, मैं मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करती हूं…… जो भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को तेज गति प्रदान करेगा. हसीना ने इस बीच कहा कि, भारत बांग्लादेश का सबसे निकटतम पड़ोसी देश है. दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को पड़ोस की कूटनीति के लिए आदर्श भाव से देखा जाता है. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि भारत निरन्तर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने भारत की 75वीं वर्षगाठ पूरे होने पर भी बधाई दी. हसीना ने कहा कि मैं भारत को आजादी के अमृत महोत्सव के सफल समापन की बधाई देना चाहती हूं. साथ ही मैं अगले 25 सालों के लिए अमृत काल की नई सुबह के लिए भारत को अपनी ढेर सारी शुभकामनाएं देती हूं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी हुई शेख हसीना की मुलाकात

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक से पहले बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना राष्ट्रपति भवन पहुंची. उनके स्वागत के लिए पीएम मोदी वहां स्वयं मौजूद थे. राष्ट्रपति भवन में शेख हसीना को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. राष्ट्रपति भवन पहुंचकर उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की.

Bharat Express Desk

Recent Posts

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

23 minutes ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

27 minutes ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

1 hour ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

2 hours ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago