नवीनतम

लखनऊ: सीएम योगी से मिलने की जिद्द पर अड़ा ‘कल्लू’ , फांसी का फंदा डालकर पेड़ पर चढ़ा

यूपी के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से मिलने की जिद में एक व्यक्ति ने ऐसी हरकत की जिससे सब हैरान रह गए. वो अपनी जान को जोखिम में डालते हुए पेड़ पर चढ़ गया और फांसी लगानी की धमकी देने लगा.

दुनिया में अजब-गजब  लोग हैं. कुछ ऐसे भी हैं जो किसी खास इंसान से मिलने के लिए पागलपन पर उतर आते हैं. ऐसा ही एक शख्स मुजफ्फरनगर जिले से है जिसका नाम कल्लू बताया जा रहा है. वो सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की जिदद् करके पेड़ पर चढ़ गया और गले में फांसी का फंदा डालकर वहां खड़े लोगों को धमकी देने लगा की अगर मेरी मुलाकात योगी जी से नहीं कराओगे तो मैं आत्महत्या कर लूंगा.

शुक्रवार को राजधानी लखनऊ  में कल्लू का नाम का यह व्यक्ति तब खबरों में आ गया जब वह अपने गले में फांसी का फंदा डालकर पेड़ पर चढ़ गया. वो सीएम योगी से मिलने की जिद कर रहा था. उसका कहना है कि जब तक मुझे योगी जी नहीं मिलवाया जाएगा मैं पेड़ से नहीं उतरुंगा. साथ ही  व्यक्ति यह भी धमकी देने लगा कि अगर मुझे योगी जी से नहीं मिलवाया गया तो मैं इसी पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दूंगा.

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की जिद में जब कल्लू पेड़ पर चढ़ा तो उसे  देखने के लिए भारी भीड़ इक्ठ्ठी हो गई. लोगों ने पुलिस को फोन करके इस युवक के बारे में सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पेड़ से उतारने के लिए प्रयास किया लेकिन शख्स पेड़ से उतरने को राजी नहीं हुआ.

इस दौरान युवक पेड़ से पर्चे लिख-लिखकर फेंक रहा था. इन पर्चें में उसने लिखा कि जब तक सीएम योगी मुझसे मिलने के लिए 10 मिनट का समय नहीं निकाल लेते, तब तक भूखा रहकर, भगवान भोलेनाथ का जाप करता रहूंगा’.अगर उसको पेड़ से उतरने के लिए कोई मजबूर करेगा तो वह फांसी के फंदे पर झूल जाएगा और अपनी जान दे देगा.

मश्क्कत के बाद उतरने को हुआ राजी

सुबह 8 बजे से पेड़ पर चढ़े इस शख्स ने करीब दो घंट तक फुल ऑन ड्रामा किया. जिसे सही सलामत पेड़ से उतारने के लिए पुलिस के साथ स्थानीय लोगों ने भी बड़ी मशक्कत की.आखिरकार बड़ी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने उसे समझाया बुझाया और सीएम योगी से  मिलवाने का आश्वासन देकर नीचे उतारा.

-भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 minute ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

58 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

1 hour ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

1 hour ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

2 hours ago