नवीनतम

इजराइल के प्रधानमंत्री फिर चुने गए नेतन्याहू, अपने दोस्त को PM मोदी ने दी ऐसे बधाई

इजराइल में एक बार फिर बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार बन रही है. वो पांचवी बार इजरायल के प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालेंगे. पीएम मोदी ने नेतन्याहू को उनकी  जीत पर ट्वीट कर बधाई दी है.

उन्होंने ट्वीट कर नेतन्याहू को उनकी  जीत पर चुनावी सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि ‘मैं भारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने के लिए अपने संयुक्त प्रयासों को जारी रखने की आशा करता हूं’.

मोदी की बधाई पर नेतन्याहू ने भी  जवाब दिया है. उन्होंने कहा ‘धन्यवाद मेरे दोस्त, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, मैं इजराइल और भारत के बीच निरंतर सहयोग की आशा करता हूं’.

मोदी और नेतन्याहू की विचारधारा

दरअसल, हाल में ही दिवंगत हुए पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे के बाद बेंजामिन नेतन्याहू ही ऐसे राजनेता हैं. जिनकी पीएम नरेंद्र मोदी से दोस्ती की चर्चा पूरी दुनिया करती है.जैसे भारत में नरेंद्र मोदी निर्विवादित रूप से सबसे शक्तिशाली नेता हैं ठीक वैसे ही इजरायल में बेंजामिन नेतन्याहू की तूती बोलती है.

पीएम मोदी और नेतन्याके बीच दोस्ती की खास वजह ये है कि दोनों ही एक समान विचारधारा के हैं. जैसे पीएम मोदी की पार्टी बीजेपी दक्षिणपंथी पार्टी कही जाती है ठीक उसी तरह नेतन्या के बीच दोस्ती की खास वजह ये है कि दोनों ही एक समान विचारधारा के हैं. जैसे पीएम मोदी की पार्टी बीजेपी दक्षिणपंथी पार्टी कही जाती है ठीक उसी तरह नेतन्याहू खुद को दक्षिणपंथी बताते हैं.

पीएम मोदी इजरायल तो नेतन्याहू भारत में चर्चित

इन दोनों की दोस्ती में एक खास बात ये भी है कि जैसे नेतन्याहू भारत में खासे चर्चित हैं वैसे ही नरेंद्र  मोदी भी इजरायल में बेहद लोकप्रिय हैं. इस बारे में न सिर्फ नेतन्याहू बल्कि पिछले चुनाव में उनकी जगह इजरायल के पीएम बने नेफ्ताली बेनेट भी ये पुष्टि कर चुके हैं.

पीएम मोदी जब पहली बार नेफ्ताली बेनेट से मिले तो उन्होंने कहा भी था कि पीएम मोदी आप इजराइल में बहुत ज्यादा पॉपुलर हैं. आइए और मेरी पार्टी ज्वॉइन कीजिए. बेनेट की इस बात पर पीएम मोदी ठहाके मारकर हंसने लगे. अब जब एक बार फिर से नेतन्याहू इजरायल के पीएम बने हैं तो ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इससे दोनों देशों के संबंधों में और निकटता बढ़ेगी.

-भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

24 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

33 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

35 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago