Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Maharashtra: सेना का जवान बताकर महिला को बनाया ठगी का शिकार 

महिला के साथ हुई ठगी

भारत में बढ़ते डिजिटल के साथ-साथ ठगी के मामले भी बढ़ते जा रहे है.  वहीं उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर  से एक खबर सामने आई है.  पुलिस ने एक 32 साल के युवक  को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने बुधवार को जानकारी दी कि इस युवक ने  सेना का जवान बताकर एक महिला साथ ठगी करने का आरोप है.

घाटकोपर पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई में  महिला अपना फ्लैट किराए पर देना चाह रही थी और उसने एक ऑनलाइन संपत्ति पोर्टल पर विज्ञापन दिया था. यही देखकर आरोपी ने उसे फोन किया और दावा किया कि वह भारतीय सेना में काम करता है और उसे किराए के फ्लैट की जरूरत है क्योंकि उसका मुंबई ट्रांसफर कर दिया गया है.

फिर आरोपी ने महिला से एडवांस किराए देने के लिए बैंक खाते की डिटेल मांगी. जैसे ही महिला ने उसको अपनी डिटेल दी तो चालाकी से उस युवक ने उसके खाते से 88,000 रुपये निकाल लिए महिला के शिकायत दर्ज करने के बाद, पुलिस ने मथुरा जिले के मेहराना में उस व्यक्ति का पता लगाया और स्थानीय पुलिस की मदद से उसे आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत गिरफ्तार कर लिया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital