नवीनतम

Mahesh Babu’s Father dies: महेश बाबू के पिता का कार्डियक अरेस्ट से निधन, 2 महीने पहले मां ने ली थी अंतिम सांस

Mahesh Babu’s Father dies: फिल्म जगत से रोजाना बुरी खबरें सामने आती रहती हैं. वहीं आज सुबह सुपरस्टार महेश बाबू के पिता दिग्गज तेलुगू अभिनेता कृष्णा घट्टामनेनी का शहर के एक निजी सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल में सुबह करीब 4 बजे हैदराबाद में निधन हो गया है. यहां उनका कार्डियक अरेस्ट के बाद इलाज चल रहा था.

कुछ महीनों पहले ही एक्टर की मां का भी निधन हो गया था और अब इस खबर से चारों तरफ सन्नाटा पसर गया है. कृष्णा एक जाने-माने तेलुगू सुपरस्टार थे.

सुबह 4 बजे ली अंतिम सांस

मीडिया रिपोर्ट्स की जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद 14 नवंबर को कॉन्टिनेंटल अस्पताल हैदराबाद में भर्ती कराया गया था. जहां मंगलवार सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली.

फिल्म इंडस्ट्री में कृष्णा घट्टामनेनी के योगदान को याद किया जाएगा. बीते दो महीने महेश बाबू की मां का निधन हो गया था. अभी परिवार इस गम से उबर भी नहीं पाया था कि अब महेश बाबू के पिता  दुनिया को अलविदा कह गये. पिता का यूं चले जाना किसी सदमे से कम नहीं है.

मां के गुजर जाने के बाद सुपरस्टार महेश बाबू अक्सर अपने पिता के साथ तस्वीरें सोशल-मीडिया पर पोस्ट करते रहते थे. महेश बाबू के साथ उनके माता-पिता की ये तस्वीरें ही है जो हमेशा उनकी याद बनकर रहेंगी.

CM चंद्रशेखर राव ने जताया शोक

तेलंगाना केCM चंद्रशेखर राव ने भी कृष्ण घट्टामनेनी के निधन पर शोक जताया है. वहीं जब से फैंस को कृष्ण घट्टामनेनी के निधन के बारे में पता चला है तो उनका भी दिल टूट गया है. महेश बाबू का परिवार इन दिनों काफी मुश्किलों से गुजर रहा है.

अभिनेता कृष्णा ने करीब 350 फिल्मों में अभिनय किया था और अपने समय के जाने-माने अभिनेताओं में से एक थे. वह एक सफल डारेक्टर और प्रोडूसर भी थे. 2009 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित भी किया गया था.

बता दें कि तेलुगू अभिनेता कृष्णा टीडीपी नेता जय गल्ला के ससुर भी थे. वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे और 1980 के दशक में सांसद बने थे, लेकिन पूर्व PM राजीव गांधी की मृत्यु के बाद उन्होंने राजनीति छोड़ दी थी.

उनकी पत्नी और महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का इसी साल सितंबर में निधन हो गया था. उनके बड़े बेटे रमेश बाबू का जनवरी में निधन हो गया था. अभिनेत्री विजया निर्मला, जो उनकी दूसरी पत्नी थीं, उनका भी 2019 में निधन हो गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

2 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

2 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

3 hours ago