नवीनतम

Mainpuri By Election : डिंपल की उम्मीदवारी पर बीजेपी का तंज, सपा करती है परिवारवाद की राजनीति

अखिलेश यादव ने मैनपुरी उपचुनाव के लिए अपनी पत्नी डिंपल यादव को उम्मीदवार बनया है. जिसपर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी परिवारवाद की बात कहकर तंज कसा है.

यूपी की हाई-प्रोफाईल संसीदय सीट मैनपुरी उपचनुाव के लिए समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार घोषित कर दिया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिता मुलायम सिंह के गढ़ में उनकी बहू और अपनी पत्नी डिंपल यादव को मैदान में उतारने का फैसला किया है. इस सीट पर सपा का हमेशा से दबदबा रहा है जिसे अखिलेश यादव किसी भी स्थिति में हाथ से जाने नहीं देना चाहते हैं.

जैसे ही अखिलेश यादव ने डिंपल यादव का नाम मैनपुरी उपचुनाव के लिए फाइनल किया वैसे ही सत्ताधारी पार्टी बीजेपी हमलावार हो गई. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने उपचुनाव में डिम्पल यादव को सपा प्रत्याशी घोषित करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए  कहा कि सपा में चुनाव लड़ने का अधिकार केवल सैफई कुनबे के पास है. सपा कार्यकर्ता तो केवल नारेबाजी के लिए है.

सपा करती है परिवारवाद की राजनीति

मैनपुरी सीट पर सपा परिवार की सदस्य डिंपल यादव को ही मैनपुरी उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाए जाने पर बीजेपी ने एक बाद फिर परिवारवाद का मुद्दा छेड़ दिया है. बीजेपी नेता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि, सपा में हमेशा सैफई के यादव कुनबे को ही तवज्जो दी जाती है. उपचुनाव में डिंपल यादव को प्रत्याशी घोषित कर अखिलेश यादव ने साफ कर दिया है कि वह परिवारवाद की राजनीति से बाहर नहीं आ सकते हैं.

यादव परिवार की बहू पर कुनबा  बचाने की जिम्मेदारी

सपा की ओर से मैनपुरी उपचुनाव में प्रत्याशी के तौर पर  कई नाम सामने आ रहे थे. पहले यह कयास लगाया जा रहा था कि, सपा के संयोजक मुलायम सिंह के गढ़ का राजनैतिक उत्ताधिकारी उनके भाई और अब पार्टी समेत परिवार में भी सबसे वरिष्ठ शिवापाल यादव को ही बनाया जाएगा. लेकिन भतीजे अखिलेश यादव ने इस बाद को तरजीह नहीं दी. इसके बाद धर्मेंद्र यादव और फिर लालू प्रसाद यादव के दामाद तेज प्रताप का भी नाम सामने आया लेकिन अखिलेश यादव ने इन सब के ऊपर अपनी पत्नी डिंपल यादव को महत्व देते हुए उनपर जीत का भरोसा जमाया. अब यादव परिवार की बहू डिंपल यादव पर कुनबा  बचाने की बड़ी जिम्मेदारी है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

8 minutes ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

1 hour ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

2 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ महानाटक में पहुंचे अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा: जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को बताया ‘नए मुगल’

'जाणता राजा' महानाटक के छठे दिन अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा पहुंचे. अनुराग…

2 hours ago

कांग्रेस के महारैली पर भड़के व्यापारी, बोले- नहीं टला तो होगा आंदोलन

1 नवंबर की महारैली टालो वरना होगा आंदोलन. CTI और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की…

3 hours ago