नवीनतम

Urfi Javed: रीविलिंग आउटफिट के कारण मुश्किल में फंसी उर्फी जावेद, एक्ट्रेस के खिलाफ FIR दर्ज

एक्ट्रेस उर्फी जावेद अक्सर किसी ना किसी विवाद को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहने वाली उर्फी आए दिन अपने बयानों को लेकर भी खबरों में बनी रहती हैं. इसी क्रम में अब हाल ही में एक्ट्रेस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, सामने आ रही खबरों के मुताबिक उर्फी जावेद पर उनके एक गाने को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई है.

एक्ट्रेस के खिलाफ FIR दर्ज

दरअसल, बीते दिनों ही एक्ट्रेस का एक म्यूजिक एल्बम हाय हाय ये मजबूरी रिलीज हुआ था. इस गाने में काफी रिवीलिंग ब्लाउज पहन उर्फी बारिश में डांस करती नजर आई थीं. एक्ट्रेस के इस गाने को जहां कुछ लोगों ने काफी पसंद किया था तो वहीं कुछ लोगों को गाने में उर्फी का आउटफिट इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी.  रिपोर्ट्स की मानें तो उर्फी जावेद के खिलाफ यह एफआईआर दिल्ली में दर्ज हुई.

अभिनेत्री के खिलाफ दर्ज शिकायत में लिखा है कि “इलैक्ट्रॉनिक फॉर्म में सेक्शुअल मटीरियल पब्लिश करना गलत है. इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है”.

हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि अभिनेत्री के खिलाफ यह शिकायत किसने दर्ज कराई है. वहीं अपने खिलाफ दर्ज हुई इस शिकायत पर खुद उर्फी जावेद ने रिएक्शन दिया है. हाल ही में एक बार फिर रिवीलिंग आउटफिट में नजर आईं एक्ट्रेस ने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए खुद पर दर्ज एफआईआर पर अपना पक्ष रखा.

उर्फी ने कहा कि “मेरे लिए यह काफी आयरॉनिक है. लोग मुझे बोलते हैं कि मुझे पब्लिसिटी और अटेंशन चाहिए. यह वही लोग हैं, जो मेरे नाम से खुद पब्लिसिटी और अटेंशन हासिल करना चाहते हैं. थोड़े दिनों में मैं देखूंगी कि किसी रेपिस्ट पर इतनी एफआईआर नहीं होंगी, जितनी मेरे ऊपर हो रही हैं.

उर्फी ने कहा कुछ ऐसा

उर्फी जावेद FIR दर्ज होते  ही भड़क उठी,  उन्होंने कहा मैं अपने शरीर पर क्या पहन रही हीं, इससे लोगों को क्या मतलब? यह तालिबान या अफगानिस्तान नहीं है. अगर आप चाहते हैं कि आप एक लड़की को कंट्रोल कर सकते हैं कि उसे क्या पहनना है या नहीं तो आप भाड़ में जाओ.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

15 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

19 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

35 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

51 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

53 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

54 minutes ago