यूपी रोडवेज की बसों में टिकट के लिए कैशलैस सुविधा
उत्तर प्रदेश रोडवेज में अब जल्द ही बहुत बड़ा सुधार होने जा रहा है.यूपी परिवहन निगम की बसों में अब जल्द ही कैशलैस टिकट मिलने लगेगा और टिकट की लाइन में खड़े होने का चक्कर भी खत्म जाएगा. बसें आधुनिक सुविधाओं से लबरेज होंगी जिनमें ई टिकटिंग की सुविधा चालू हो जाएगी .इस नई व्यवस्था के जरिए बस के अंदर ही यात्री यूपीआई, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के जरिए टिकट खरीद सकेंगे. अब मुसाफिर बस में बैठकर कैश पेमेंट नहीं करेंगे.ऑनलाइन या कार्ड के माध्यम से भी वे टिकट खरीद सकेंगे. इसका ट्रायल रन शुरू हो चुका है और अक्टूबर से पूरे प्रदेश में इसकी शुरुआत हो जाएगी.
यूपी स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के एमडी संजय कुमार ने बताया कि रोडवेज ने विभाग में टेक्नोलॉजी का समावेश करने का फैसला किया है. अभी तक रोडवेज की बसों में मशीन के जरिए भी मैनुअल टिकट दिए जा रहे थे, लेकिन अब जल्द ही नई मशीनों के जरिए टिकट वितरण की व्यवस्था होगी. इन नई मशीनों के उपयोग के लिए संबंधित व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इन मशीनों के जरिए टिकट कैशलेस खरीदा जा सकेगा लोग यूपीआई, वॉलेट के जरिए भी भुगतान कर पाएंगे. साथ ही, डेबिट या क्रेडिट कार्ड स्वैप करके या टैप करके भी टिकट खरीदा जा सकेगा.
फिलहाल इन मशीनों का ट्रायल रन किया जा रहा है, संभवत: अक्टूबर से यह व्यवस्था पूरे प्रदेश में लागू कर दी जाएगी. इससे यात्रियों को टिकट लेने के लिए कैश रखने की जरूरत नहीं होगी. साथ ही कंडक्टर को भी खुले पैसे देने का झंझट नहीं रहेगा. हालांकि, जो लोग कैश में टिकट खरीदना चाहेंगे, उनके लिए पुरानी व्यवस्था के जरिए टिकट उपलब्ध कराया जाएगा.
नई व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ेगी. यात्रियों के अलावा विभाग का भी काम काफी आसान हो जाएगा. ई टिकटिंग व्यवस्था को एक सॉफ्टवेयर के जरिए कनेक्ट किया जाएगा, जिसका कंट्रोल सारे आरएम और एआरएम के पास रहेगा. इस सिस्टम से वो जान सकेंगे कि बस में कितनी सवारियां बैठी हैं। अब कंडक्टर को नहीं बताना होगा कि उसने कितने टिकट काटे, क्योंकि सारी प्रक्रिया ऑनलाइन हो जाएगी. इसके अलावा अन्य यात्री सुविधाओं में भी इजाफा किया जा रहा है. विभाग स्मार्टकार्ड को प्रोत्साहित कर रहा है, जिसे टैप करके टिकट खरीदा जा सकेगा. दिव्यांग मुसाफिरों के लिए भी विशेष प्रकार के स्मार्ट कार्ड की व्यवस्था रहेगी. इसके अलावा कर्मचारियों के लिए भी ईटीआईएमएस की पेशकश की जा रही है जो इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म है. इसके तहत सभी कर्मचारियों का पूरा डाटा एक जगह उपलब्ध होगा.
यूपी रोडवेज का यह कदम मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप है.इस पर अब अमल शुरू हो गया है.कुछ दिन में ये प्रक्रिया पारदर्शी हो जाएंगी. इस समय पूरे प्रदेश मे यूपी रोडवेज 12,400 से ज्यादा बसों का संचालन कर रही है, जो प्रतिदिन 40 हजार से अधिक ट्रिप लगा रही हैं. इन बसों में प्रतिदिन 16 लाख से अधिक यात्री अपना सफर पूरा कर रहे हैं.
मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…
Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…
सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…
RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…