नवीनतम

गुजरात चुनाव से पहले घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस भारत को एक चौथाई कीमत में दे रहा क्रूड ऑयल

गुजरात चुनाव से पहले सरकार जनता को बड़ा तोहफा दे सकती है. इसका संपर्क सीधे रूस-यूक्रेन की जंग से है. बता दें कि रूस-यूक्रेन के बीच 9 महीनों से जंग जारी है. इस जंग से भारत को एक फायदा हो रहा है. भारत सरकार को रूस की तरफ से सस्ता पेट्रोलियम क्रूड ऑयल मिल रहा है. लेकिन क्रूड ऑयल सस्ते में मिलने के बावजूद आम आदमी के लिए पेट्रोल-डीजल सस्ता नहीं हुआ है. अभी तक सरकार जनता को इसका लाभ नहीं दिया गया है. लेकिन अब चुनाव नजदीक है. इसी के चलते भारत सरकार अब जनता को सहूलियत दे सकती है.

मतदान से पहले सस्ता हो सकता है पेट्रोल

बता दें कि रूस अभी सस्ते में अपना क्रूड ऑयल बेच रहा है.और हमारी सरकार भी जमकर खरीद रही है. भारत सरकार ने रूस से 2021-22 में जितना क्रूड ऑयल खरीदा था. उसका 386 प्रतिशत भारत अब तक इसी साल में खरीद चुका है. अक्टूबर महीने के बाद से इराक के बजाय रूस हमारा सबसे बड़ा क्रूड ऑयल सप्लायर बन गया है. भारत ने मात्र 5 महीने में ही 54% से ज्यादा क्रूड ऑयल आयात किया है.

जनता को अभी तक नहीं मिला लाभ

मगर सस्ते क्रूड ऑयल से देश के तेल भंडारों का फायदा आम आदमी की जेब तक अभी नहीं पहुंच रहा है. बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध फरवरी से शुरू हुआ था. मगर फरवरी से अक्टूबर के बीच सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम में सिर्फ एक बार कटौती की है.

22 मई को एक्साइज ड्यूटी घटाकर केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत दी थी. लेकिन अब ये उम्मीद जरूर है कि तेल कंपनियों का बढ़ता प्रॉफिट मार्जिन देख पेट्रोल और डीजल की कीमत में 2 रुपए प्रति लीटर तक की राहत दी जा सकती है.

–भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

6 minutes ago

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

11 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

18 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

47 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

56 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

1 hour ago