लड़की के साथ हुआ यौन उत्पीड़न
लखनऊ – देश में लगातार यौन उत्पीड़न की घटनाएं सामने आ रही है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक फोटोग्राफर के खिलाफ स्टूडियो में लड़की का यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है. आखिर कब तक हमारे बहन- बेटियों को यौन उत्पीड़न का शिकार होना पड़ेगा. पुलिस ने 18 साल की लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में मामला दर्ज किया है. पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे स्कूल में अपनी पासपोर्ट साइज फोटो जमा करानी थी, इसलिए वह शहर के डालीगंज इलाके में फोटो बनवाने के लिए अपने घर के पास एक फोटो स्टूडियो में गई थी. आरोपी महेंद्र जायसवाल डालीगंज में एक फोटो स्टूडियो में काम करता है.
पीड़िता ने बताया कि फोटो स्टूडियो में जायसवाल के अलावा कोई नहीं था. मैं- ‘‘स्टूडियो रूम में बैठी थी. पहले उसने मुझे ‘दुपट्टा’ सही करने के लिए कहा और फिर पोज बताने के बहाने मेरे करीब आया और मेरा यौन उत्पीड़न करने लगा. मैंने उसे धक्का दिया और भागने की कोशिश की, लेकिन उसने मुझे धमकी दी और कहा कि अगर मैंने किसी को बताया तो वह मुझे मार डालेगा.’’ पीड़िता ने अपने परिवार को आपबीती सुनाई, घटना की जानकारी मिलने के बाद लड़की के परिवार वालों ने हसनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है.
एसपी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता लड़की की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न, महिला पर आपराधिक बल प्रयोग और आपराधिक धमकी के आरोप में एफआईआर दर्ज की गयी है. पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश कर रही है.
-आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…