Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में फोटोग्राफर पर मामला दर्ज

लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में फोटोग्राफर पर मामला दर्ज

लड़की के साथ हुआ यौन उत्पीड़न

लखनऊ – देश में लगातार यौन उत्पीड़न की घटनाएं सामने आ रही है.  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक फोटोग्राफर के खिलाफ स्टूडियो में लड़की का यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है. आखिर कब तक हमारे बहन- बेटियों को यौन उत्पीड़न का शिकार होना पड़ेगा. पुलिस ने 18 साल की लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में मामला दर्ज किया है. पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे स्कूल में अपनी पासपोर्ट साइज फोटो जमा करानी थी, इसलिए वह शहर के डालीगंज इलाके में फोटो बनवाने के लिए अपने घर के पास एक फोटो स्टूडियो में गई थी. आरोपी महेंद्र जायसवाल डालीगंज में एक फोटो स्टूडियो में काम करता है.

पीड़िता ने बताया कि फोटो स्टूडियो में जायसवाल के अलावा कोई नहीं था. मैं- ‘‘स्टूडियो रूम में बैठी थी. पहले उसने मुझे ‘दुपट्टा’ सही करने के लिए कहा और फिर पोज बताने के बहाने मेरे करीब आया और मेरा यौन उत्पीड़न करने लगा. मैंने उसे धक्का दिया और भागने की कोशिश की, लेकिन उसने मुझे धमकी दी और कहा कि अगर मैंने किसी को बताया तो वह मुझे मार डालेगा.’’ पीड़िता ने अपने परिवार को आपबीती सुनाई, घटना की जानकारी मिलने के बाद लड़की के परिवार वालों ने हसनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है.

एसपी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता  लड़की की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न,  महिला पर आपराधिक बल प्रयोग और आपराधिक धमकी के आरोप में एफआईआर दर्ज की गयी है. पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश कर रही है.

-आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest