IPL में खेलेंगी महिला क्रिकेट खिलाड़ी
नई दिल्ली– इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अभी तक सिर्फ पुरुष टीम ही खेलती थी. लेकिन अब महिला खिलाड़ी भी IPL में खेलती नजर आएंगी. पुरुष आईपीएल के बाद अब देश में महिला IPL शुरु होने जा रहा है. इस बात की चर्चा पिछले कुछ सालों से चल रही थी. जिस पर अब क्रिकेट एसोशिएसन की मुहर लग चुकी है. 2023 यानी अगले साल भारत में महिला आईपीएल का पहला सीजन खेला जाएगा. बीसीसाई इस टूर्नामेंट की तैयारियों में लगा हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार अगले साल मार्च में इसका पहला सीजन शुरु होगा. पुरुष टीम की ही तरह महिला टीम के लिए भी टीमों की बोली लगाई जाएगी. बीसीसीआई टीम फ्रेंचाइजी की बिक्री के लिए एड जारी करेगा. जानकारी के अनुसार महिला IPL के पहले सीजन में 6 टीमें भाग लेंगी. इस लीग के पूरे तौर-तरीकों पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) मे चर्चा होगी. यह बैठक इस साल 18 अक्टूबर को मुंबई में की जाएगी.
बीसीसीआई की वार्षिक बैठक एजीएम में कई अहम मुद्दो पर चर्चा होनी है. सबसे ज्यादा इस बात की चर्चा है कि आईसीसी में बीसीसीआई का अगला प्रतिनिधि कौन होगा. एन श्रीनिवासन अब दावेदार नहीं हैं. ऐसे में यह देखना होगा कि भारत के मौजूदा दावेदारों में से किसे मौका मिलता है. इस पद के लिए बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरभ गांगुली और सचिव जय शाह दोनों ही आईसीसी के नामित प्रतिनिधि हैं. इसके अलावा बीसीसीआई के पदाधिकारियों के चुनाव के बारे में भी चर्चा होनी है. बोर्ड द्वारा भेजे गए नोटिस में सूचना दी गई है कि एजीएम के दौरान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष के चुनाव होंगे. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि इन पदों के चुनाव में कौन-कौन खड़ा होगा. खबरे यह आ रहीं है कि मौजूदा क्रिकेट बोर्ड में सिर्फ एक अधिकारी को छोड़कर बाकी सभी पदों के अधिकारी को चुना जा सकता है. एजीएम बैठक में लोकपाल, एथिक्स ऑफीसर, क्रिकेट कमिटी, स्टैंडिग कमिटी और अंपायर्स कमिटी का गठन जैसे एजेंडे में शामिल है.
-आईएएनएस / भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…