रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी (फोटो X)
PM Modi In Chhattisgarh: देश के पांच राज्यों में चुनाव का बिगुल बज रहा है. मिजोरम और छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान हो चुका है. जिसके बाद अब दूसरे चरण की तैयारियां जोरों पर हैं. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (13 नवंबर) मुंगेली में विजय संकल्प महारैली को संबोधित करने पहुंचे. जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि आज जब मैं मुंगेली आया हूं, महामाया माई की इस धरती पर आया हूं, तो पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के कुशासन की समाप्ति का जयघोष हो रहा है. प्रथम चरण के मतदान से ये स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ से जा रही है.
भाजपा के आने का मतलब है, छत्तीसगढ़ का तेज विकास होगा. नौजवानों के सपने पूरे होंगे. यहां की महतारी-बहनों का जीवन और आसान होगा. भ्रष्टाचार पर लगाम, भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई. भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड और गारंटी दोनों यही है कि भाजपा ने बनाया है, भाजपा ही संवारेगी. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के जाने का काउंट डाउन शुरू हो चुका है. इस दौरान प्रधानमंत्री ने एक बार फिर से महादेव बेटिंग एप मामले में भूपेश सरकार को घेरा.
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के इन गणितबाजों को बताना होगा कि मुख्यमंत्री को महादेव सट्टेबाजी घोटाले में से कितना पैसा मिला? कांग्रेस के बाकी नेताओं के हिस्से में कितना माल आया? दिल्ली दरबार तक इसमें से कितना पैसा पहुंचा? कांग्रेस के जिन नेताओं ने आपको 5 साल लूटा है, उनकी विदाई का समय आ गया है.
अब छत्तीसगढ़ के आदिवासी, गरीब, पिछड़े सभी कांग्रेस की विदाई के लिए आतुर हैं. यहां की महिलाओं ने ठान लिया है कि उन्हें कांग्रेस नहीं चाहिए।कांग्रेस भी ये समझ गई है कि – चला-चली की बेला है,अब कांग्रेस सरकार कुछ दिन का ही खेला है.
पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए आगे कहा कि कल आपने दीपावली मनाई है, लेकिन आने वाली देव दीपावली छत्तीसगढ़ के लिए एक नया आनंद और उत्साह लेकर आएगी. जिस कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को लूटा है, वो देव दीपावली पर कहीं नजर नहीं आएगी. जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी थी, तब मुख्यमंत्री के पद के लिए ढ़ाई-ढ़ाई साल का एग्रीमेंट हुआ था, लेकिन पहले ढ़ाई साल में ही मुख्यमंत्री जी ने इतना लूटा, इतना भ्रष्टाचार किया कि लूट के पैसों का अंबार जमा कर लिया. जब ढ़ाई साल पूरा होने को आए, तो तिजोरी दिल्ली वालों के लिए खोल दी. दिल्ली के हर नेता को खरीद लिया और एग्रीमेंट धरा का धरा रह गया.
-भारत एक्सप्रेस
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…
PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…