देश

MP News: दिवाली के दिन कर रही थीं मां लक्ष्मी की पूजा, AAP उपाध्यक्ष रुचि गुप्ता के पति ने चला दी गोली

MP News: आम आदमी पार्टी की मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष के पति ने रविवार रात ग्वालियर में उनके फिटनेस और ब्यूटी सेंटर पर गोलीबारी कर दी, जिसमें वहां काम करने वाले दो लोग घायल हो गए. दोनों कर्मचारियों के पैरों में गोली लगी है. घायल कर्मचारियों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है. घटना ग्वालियर के सिटी सेंटर इलाके की है जहां आम आदमी पार्टी की मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि गुप्ता का फिटनेस और ब्यूटी सेंटर है. जानकारी के मुताबिक, दिवाली पूजा समारोह के दौरान उसका पति कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा और गोलीबारी कर दी.

2 कर्मचारियों को लगी गोली

बताया गया है कि  दीपावली की रात रुचि गुप्ता अपने ब्यूटी सेंटर में लक्ष्मी पूजन कर रही थीं. तभी अचानक उनका पति संदीप ठाकुर वहां पहुंच गए. ब्यूटी सेंटर में पहले से कर्मचारी मौजूद थे. इसी बीच संदीप की कर्मचारियों के साथ बहस शुरू हो गई. इसके बाद संदीप ने फायरिंग कर दिया. बंदूक से निकली गोली वहां मौजूद दो कर्मचारियों को घायल कर गई. जब तक अन्य कर्मचारी संदीप को पकड़ते तब तक वो फरार हो गया.

यह भी पढ़ें: Uttarkashi Tunnel Collapse: 40 मजदूर सुरंग के अंदर फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं कई टीमें, भेजा गया खाना-पानी

संदीप ठाकुर के खिलाफ FIR दर्ज

रुची गुप्ता ने बताया कि उनका अपने पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. दिवाली पर वे पूजा में पहुंचे थे और अचानक उन्होंने गोलियां चला दीं. उन्होंने बताया कि वो समझ नहीं पाई की गोलियां उनको टारगेट करके चलाई गई थी या किसी और को. हालांकि, रुचि ने मतभेद किस बात को लेकर है ये नहीं बताया. वहीं यूनिवर्सिटी थाना टीआई अनुराग प्रकाश ने बताया कि इस मामले में संदीप ठाकुर के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

2 minutes ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

5 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

6 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

6 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

6 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

6 hours ago