मेरठ-उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले में पुलिस ने तमंचा फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों साबू और इमरान को गिरफ्तार किया है। उनके पास से अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।ये फैक्ट्री मेरठ के पास परीक्षितगढ़ में अवैध तौर पर चल रही थी..इस फैक्ट्री (Factory) में छापेमारी पर 5 देसी बंदूक समेत भारी मात्रा में 11 देसी पिस्टल बनाने के उपकरण बरामद किये हैं।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि मेरठ पुलिस ने खुफिया अभियान के तहत जिले में हथियारों के निर्माण और आपूर्ति में शामिल दो हथियार आपूर्तिकर्ताओं की गिरफ्तारी के साथ में एक देसी हथियार बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री पर छापा मारा। इस कार्रवाई में 5 देसी बंदूक और उसे बनाने वाले उपकरणों को भारी मात्रा में बरामद किया गया है। ये सभी उपकरण देसी बंदूकों को बनाने में इस्तेमाल किए जाते थे
एसपी (SP) ने बताया कि अभियुक्तों ने पुलिस पुछताछ मे अपना जुर्म कबूल किया है और हथियारों की आपूर्ति ऑन डिमांड होती थी.हथियार मेरठ के अलावा गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर और हापुड़ जिले में सप्लाई किए जाते थे।
–आईएएनएस
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…
दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…
रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…