नवीनतम

प्रयागराज: पुलिस कस्टडी में संदिग्ध हालातों में युवक की मौत, पिता ने सिपाही पर लगाया रिश्वत लेने का आरोप

प्रयागराज: शहर के दारागंज थाने की पुलिस कस्टडी में  गुरुवार को लोकेश शर्मा  नाम के युवक की मौत हो गई. लोकेश की उम्र 27 साल बताई जा रही है.

लोकेश को एक महिला की शिकायत पर बुधवार रात पकड़ा गया था. रात भर पुलिस कस्टडी  में रखने के बाद गुरुवार की सुबह धारा 151 में उसका चालान कर दिया गया. पुलिस का दावा है कि मेडिकल के दौरान उसकी तबीयत खराब हुई और फिर उसकी मौत हो गयी.

दारागंज मीरा गली के रहने वाले शिवकुमार शर्मा दूध और परचून की दुकान चलाते है. उनके 3 बेटे है.  जिनमें से  लोकेश शर्मा दूसरे नंबर पर था. अन्य दो बेटे घनश्याम और आलोक हैं. बुधवार की शाम घर के सामने रहने वाली महिला के साथ लोकेश का कुछ विवाद हो गया था. महिला ने कंट्रोल रूम को फोन किया कि लोकेश शराब पीकर गाली गलौज कर रहा है. सूचना पर दारागंज पुलिस लोकेश को रात में थाने ले आई.

हालांकि महिला ने एफआईआर नहीं दर्ज कराई.  देर रात मां पुष्पा मिलने पहुंची तो पुलिस वालों ने कहा कि घंटे भर बात उसे छोड़ दिया जाएगा, लेकिन उसे नहीं छोड़ा गया. गुरुवार को दारागंज के अलग – अलग घटनाओं में कुल 7 लोगों को धारा 151 में पकड़ा गया था. दोपहर में लोकेश समेत सातों आरोपियों का कोविड टेस्ट कराया गया.

इंस्पेक्टर वीरेंद्र मिश्रा के मुताबिक इसके बाद सभी को मेडिकल के लिए बेली ले जाया गया. यहीं पर लोकेश की तबियत ज्यादा खराब हो गई और उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके बाद घर वालों को सूचना दी.  इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. एसपी (SP) सिटी संतोष कुमार मीणा ने  कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस पर पिता  ने लगाया रिश्वत लेने का आरोप 
 
लोकेश के पिता शिवकुमार शर्मा ने पुलिस पर लगाया आरोप  उन्होंने कहा कि बुधवार की रात एक सिपाही ने उनसे 5 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी. और कहा था कि 5 हजार रुपये दे दो  तो लोकेश को छोड़ दिया जाएगा. शिवकुमार ने उस समय कहा था कि वह गरीब आदमी हैं. उनके पास इतने पैसे नहीं हैं. इतना ही नहीं लोकेश की मां पुष्पा देवी देर रात अपने बड़े बेटे घनश्याम के साथ लोकेश को कंबल और चाय देने थाने गईं थीं. उनसे भी हजार रुपये की मांग की गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

24 minutes ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

28 minutes ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

1 hour ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

2 hours ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago