कलाकार ने बनाई नेताजी की हूबहू प्रतिमा
उत्तरप्रदेश में मुलायम सिंह यादव जैसा नेता शायद ही कोई हो. उनके निधन के बावजूद भी लोग उन्हे भुला नहीं पा रहे हैं. प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में उनके चहाने वालों की कमी नहीं है. आज भी उनके कई पुराने किस्से सुनने को मिलते हैं. इसके साथ ही मुलायम सिंह का आजमगढ़ से भी गहरा नाता है. इसी बीच आजमगढ़ के एक कलाकार की प्रतिमा काफी मशहूर हो गई. जिसने हूबहू मुलायम के चेहरे की प्रतिमा बना दी.
मुलायाम सिंह यादव की प्रतिमा बनाने वाले इस कलाकार का नाम राजबली यादव है और वो उनके बहुत बड़े प्रशंसक है. इसके अलावा वो मुलायम को अपना आदर्श मानते है. राजबली ने मुलायम की प्रतिमा बनाकर उनको सच्ची श्रद्धांजली दी है. वो चहाते है कि नेताजी की प्रतिमा को अपने गांव रजमो में स्थापित करें. और इसके साथ ही वो चहाते है कि इस प्रतिमा का अनावरण समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करें. इसके लिए उनसे निवेदन भी किया है. इस प्रतिमा को लोग अभी से देखने के लिए जुट रहे हैं”.
कलाकार राजबली यादव ने जो नेताजी की प्रतिमा बनाई है वो वाकई में काबिले तारीफ है. क्योंकि नेताजी की इस प्रतिमा को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं. नेताजी की प्रतिमा खूबसूरत के साथ साथ इतनी अनोखी है कि लोग इसको हूबहू नेताजी की कॉपी बता रहे हैं.
पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…
मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…
गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…