नवीनतम

Punjab: जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के मेन गेट पर सूटकेस में मिली लाश, CCTV के आधार पर पुलिस ने शुरू की जांच

पंजाब के जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर सूटकेस में लाश मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही मौक पर जीआरपी (GRP) पुलिस मामले की जांच में जुट गई. एक कबाड़ी ने करीब सुबह 7 बजे इसकी सूचना पुलिस को दी थी. जिसके बाद पुलिस ने छानबीन की तो पता चला की मृतक के शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं है. खास बात ये है कि सूटकेस को सिटी स्टेशन को मेन गेट पर फेंका गया था.

जिस सूटकेस में लाश को रखा गया था. उसका रंग लाल था. लावारिस सूटकेस की सूचना मिलते कई पुलिस के अधिकारी और फोर्स मौके पर पहुंच गई.

छावनी में तब्दील हुआ रेलवे स्टेशन

लावारिस सूटकेस के मिलते ही रेलवे स्टेशन पर काफी ज्यादा भीड़ एकजुट हो गई थी. फिर स्टेशन को छावनी में तब्दील कर दिया गया. जिसके बाद वहां से आम जनता को हटा दिया गया और छानबीन शुरू कर दी गई. सूटकेस के अंदर किसकी लाश थी इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है.

सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू

पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू कर दी है. सबसे पहले तो पुलिस ये पता करने की कोशिश कर रही है कि रात में ये सूटकेस अचानक कौन फेंक कर या रखकर चला गया. इसके लिए पुलिस CCTV फुटेज भी तलाश रही है. जिससे की किसी के हाथ में लाल रंग का सूटकेस नजर जाए और पहचान की जा सके. पुलिस ने लाश फेंकने वालों का पता लगाने के लिए डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया है. लाश किसी व्यक्ति की है और उम्र भी कुछ ज्यादा नहीं है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘पति तड़पता रहा, डॉक्टर बेपरवाह रहे…’ बहराइच मेडिकल कॉलेज की लापरवाही ने ले ली जान; देखें VIDEO

UP News: बहराइच मेडिकल कॉलेज में महिला सिपाही रिचा शर्मा के पति की इलाज के…

12 minutes ago

RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट में हुई बढ़ोतरी, कितनी महंगी होगी आपकी EMI?

RBI Repo Rate: RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.50% कर दिया है.…

18 minutes ago

दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं कियारा और सिद्धार्थ, बेटी साराया के साथ दी गुड न्यूज; शेयर की प्यारी तस्वीर

बॉलीवुड के लोकप्रिय कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी…

19 minutes ago

RAF के स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने वीर जवानों को किया नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने RAF के स्थापना दिवस पर जवानों और अधिकारियों को बधाई…

39 minutes ago

मैच को बीच में रोककर दी गई विदाई… हेलीकॉप्टर से लहराई गई जर्सी, ऐसे हुआ Messi का यादगार फेयरवेल

फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी के इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास के बाद उनका विदाई वीडियो…

45 minutes ago

‘असाधारण जनसेवक हैं मोदी’ भूटान PM शेरिंग तोबगे ने हिंदी में लिखा लेख, बोले- विकसित भारत का मतलब विकसित भूटान

Tshering Tobgay On PM Modi: भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

49 minutes ago