नवीनतम

Palmistry: हाथ की यह रेखा बताएगी कितने दौलतमंद होंगे आप

Palmistry: अक्सर ही लोग अपना भाग्य जानने के लिए बड़े-बड़े ज्योतिषियों के पास अपना हाथ दिखाने जाते रहते हैं. हस्तरेखा को ज्योतिष की ही एक शाखा माना जाता है. जिसमें हाथ पर बनी रेखाओं को देखकर इसके जानकार भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं. यूं तो हथेली पर कई रेखाएं बनी होती हैं, लेकिन कुछ रेखाएं ऐसी हैं जो भविष्य में आपको मिलने वाली सफलता और धनलाभ को बताने में महत्वपूर्ण मानी जाती हैं.

हस्तरेखा शास्त्र के जानकारों के अनुसार हथेली पर मौजूद सभी रेखाओं में सूर्य रेखा एक ऐसी रेखा है, जो यह दर्शाती है कि व्यक्ति कितना भाग्यशाली और धनवान होगा. उनका मानना है कि गहरी और स्पष्ट सूर्य रेखा वाले व्यक्ति बेहद ही भाग्यशाली होते हैं. अगर वर्तमान में इनका जीवन सामान्य स्थिति में है या ये किसी संकट से गुजर रहे हैं तो निकट भविष्य में इनके भाग्योदय होने की पूरी संभावना है. जाने पंडित दिनेश मणि त्रिपाठी के अनुसार सूर्य रेखा और क्या-क्या दर्शाती है.

क्या है सूर्य रेखा का किस्मत कनेक्शन

पंडित दिनेश मणि त्रिपाठी बताते हैं कि हथेली पर मौजूद सूर्य रेखा से किसी भी व्यक्ति के अच्छे और बुरे समय को जाना जा सकता है. यह उसकी किस्मत और वैभव को बतलाती है. अगर आपके हाथों में मौजूद सूर्य रेखा मोटी और स्पष्ट हो तो इसे अच्छा माना जाता. ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि आप जिंदगी में किसी बड़े लक्ष्य को हासिल करेंगे. जीवन में एक दौर ऐसा भी आता है, जब ऐसे लोगों के पास धन की प्रचुरता हो जाती है.

कब बनाती है सूर्य रेखा मुकद्दर का सिकंदर

अगर आपने अपनी हथेली को ध्यान से देखा होगा तो पाया होगा कि जहां से हथेली की शुरुआत होती है, वहां पर कुछ तिरछी रेखाएं बनी होती हैं, इन्हें मणिबंध रेखा कहते हैं. पंडित जी बताते हैं कि अगर आपके हाथ में बनी सूर्य रेखा इस मणिबंध रेखा से होते हुए गुजरती है तो आपको जीवन में किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा. ऐसे व्यक्तियों को मुकद्दर का सिकंदर माना जाता है और उन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलती है. हथेली के ही निचले हिस्से में और अंगूठे की विपरीत दिशा में बनी जगह को चंद्र पर्वत के नाम से जाना जाता है.

अगर सूर्य रेखा इस चंद्र पर्वत से टकराती है तो ऐसा इंसान न केवल काफी बुद्धिमान होता है, बल्कि जीवन में तरक्की की  सीढ़ियां भी तेजी से चढ़ता है. इसी तरह अगर सूर्य रेखा हथेली के मंगल क्षेत्र से गुजरती है तो ऐसा व्यक्ति शांत स्वभाव और बुलंद इरादों वाला होता है. वह अपने गुणों की बदौलत बड़ी कामयाबी पाता है. वहीं अगर किसी जातक के हाथ में सूर्य रेखा गहरी और स्पष्ट होने के साथ ही उसके उंगलियों का प्रथम पर्वत (उंगलियों पर बने तीन खंडो में से पहला) लंबा हो तो ऐसा व्यक्ति कला और साहित्य के क्षेत्र में भी ख्याति अर्जित कर सकता है. वहीं जिस व्यक्ति का दूसरा पर्वत लंबा होता है, वे व्यापार में सफल हो सकते हैं.

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘आज दुनिया भारतीय पायलटों की बात कर रही, कल मेड इन इंडिया विमान की करेगी चर्चा’, पीएम मोदी ने बताया 2047 का विजन

पीएम मोदी ने ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में 2047 के भारत का विजन बताया. बोले-…

1 minute ago

विराट कोहली का फूटा गुस्सा! 5 करोड़ रुपये वाले आरोपों पर आया बयान, फलाहारी महाराज के दावे को बताया पूरी तरह झूठा

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर वृंदावन के प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाने को…

10 minutes ago

पाकिस्तान की गोद में छिपे आतंकी नजीर हुसैन पर NIA का शिकंजा, भगोड़ा’ घोषित; पुंछ धमाकों का है मास्टरमाइंड

पाकिस्तान में छिपकर जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश रचने वाले नजीर हुसैन को NIA की विशेष…

29 minutes ago

‘पति तड़पता रहा, डॉक्टर बेपरवाह रहे…’ बहराइच मेडिकल कॉलेज की लापरवाही ने ले ली जान; देखें VIDEO

UP News: बहराइच मेडिकल कॉलेज में महिला सिपाही रिचा शर्मा के पति की इलाज के…

44 minutes ago

RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट में हुई बढ़ोतरी, कितनी महंगी होगी आपकी EMI?

RBI Repo Rate: RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.50% कर दिया है.…

50 minutes ago

दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं कियारा और सिद्धार्थ, बेटी साराया के साथ दी गुड न्यूज; शेयर की प्यारी तस्वीर

बॉलीवुड के लोकप्रिय कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी…

51 minutes ago