दुनिया

G20 Summit: डिनर पर PM मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का आमना-सामना, ऐसे मिले दोनों नेता, देखिए वीडियो

इंडोनेशिया के बाली में G-20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष जुटे हुए हैं. अहम मुद्दों पर इनके बीच चर्चा हो रही है. इस बीच पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का एक वीडियो काफी चर्चा में है और लगातार सुर्खियां बटोर रहा है. ANI के द्वारा ट्वीट किए इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी और शी जिनपिंग हाथ मिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं. दोनों की इस मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देख जिनपिंग उनकी तरफ बढ़ रहे हैं. इस बीच जिनपिंग को देख मोदी थोड़े पल के लिए खड़े हुए और फिर आगे बढ़कर हाथ मिला रहे हैं. मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के हाव-भाव काफी खुशमिजाजी वाले हैं. हालांकि, यह मुलाकात कुछ पल तक ही रही.

गौरतलब है कि यह मुलाकात बाली में आयोजित G-20 Summit के दौरान डिनर पार्टी में हुई. जब सभी राष्ट्रों के प्रमुख डिनर के लिए इकत्र हुए तभी जिनपिंग और प्रधानमंत्री मोदी का आमना-सामना हुआ. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया की परंपरा से जुड़ी एक शर्ट पहने हुए थे. वहीं, शी जिनपिंग इस रात्रिभोज में अपनी पत्नी पेंग लियुआन के साथ मौजूद थे.

Bharat Express Desk

Recent Posts

मैच को बीच में रोककर दी गई विदाई… हेलीकॉप्टर से लहराई गई जर्सी, ऐसे हुआ Messi का यादगार फेयरवेल

फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी के इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास के बाद उनका विदाई वीडियो…

4 minutes ago

‘असाधारण जनसेवक हैं मोदी’ भूटान PM शेरिंग तोबगे ने हिंदी में लिखा लेख, बोले- विकसित भारत का मतलब विकसित भूटान

Tshering Tobgay On PM Modi: भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

8 minutes ago

अब पाक-चीन की खैर नहीं…! भारत ने तैयार किया 661 करोड़ का प्लान, क्या है ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम?

BrahMos Missile Deal: भारत ने नौसेना के युद्धपोतों के लिए ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम के आधुनिक…

12 minutes ago

‘PCS अफसर हूं, कुंवारी हूं…’ जाली पहचान बताकर रचाई शादी, सच सामने आते ही दूल्हे के उड़े होश

Punjab News: पंजाब में खुद को PCS अफसर और कुंवारी बताकर शादी करने वाली महिला…

34 minutes ago

‘मेरी चोली 6 लोगों की…’, ऐसा क्यों बोल गईं एक्ट्रेस कृति सेनन, करीना के शो पर किया खुलासा

Kriti Sanon news: बॉलीवुड एक्ट्रेस कुति सेनन ने करीना कपूर खान के शो 'वॉट वुमन…

59 minutes ago