रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा तोहफा, अब चलती ट्रेन में भी मिलेगा कंफर्म टिकट

नई दिल्ली-भारतीय रेलवे (Indian Railway) दुनिया का चौथा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है. यहां लाखों लोग रोजाना ट्रेन में सफर करते हैं. भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं के लिए लगातार अपनी सर्विस को बेहतर कर रहा है. हाल ही में रेलवे ने ट्रेन में सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों को बड़ी खुशखबरी दी है. अब आपको चलती ट्रेन में भी कंफर्म सीट मिलने वाली है. अब आपको सीट के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. इसके लिए रेलवे ने नई टेक्नोलॉजी शुरू की है. तो आइए इसके बारे में बताते हैं.

चलती ट्रेन में मिलेगा कंफर्म टिकट

आपको बता दें कि इस टेक्नोलॉजी के उपयोग से यात्रियों को वेटिंग या आरएसी टिकट (RAC Ticket) को कंफर्म कराने के लिए किसी TTE के चक्कर नहीं लगाने होगें. ये सुविधा रेलवे की हैंड होल्डिंग डिवाइस (HHT) की मदद से मिलने वाली है. इन मशीनों से खाली सीटें रियल टाइम अपटेड होगी. इसका सीधा लाभ यात्रियों को मिलेगा. इसका इस्तेमाल से रोजाना हजारों यात्रियों की टिकट कंफर्म हो रही है.

ऐसे करता है काम

दरअसल, ट्रेन में कोई यात्री किसी कारणवश सफर नहीं कर पता है तो उसकी सीट खाली रहती है. पहले इस खाली सीट को वेटिंग वाले को टीटीई अलॉट करता था लेकिन अब खाली सीट की जानकारी HHT डिवाइस में मिल जाती है. अगर ट्रेन में कोई सीट खाली है, तो वो वेटिंग या आरएसी  वाले यात्री को ये सीट मिल जाएगी. इससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी और उन्हें चलती ट्रेन में ही कंफर्म टिकट मिलने वाला है.

इस तरह की है टेक्नोलॉजी

ये नई टेक्नोलॉजी को रेलवे ने पिछले महीने ही शुरू किया है. HHT मशीन आईपैड के जैसे होती है. इसमें पैसेंजर का चार्ट बनकर तैयार होता है. ये चार्ट लगातार अपडेट होता रहता है. इससे वेटिंग, आरएसी और कैंसिल सीटों की जानकारी समय समय पर अपडेट होती रहती है. ये सुविधा रेलवे के रिजर्वेशन सिस्टम से जुड़ी है. इसलिए इसपर जो जानकारी अपडेट होती है वो सौ प्रतिशत सही रहती है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

53 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

54 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago