7 सितंबर से शुरू होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा,ज़रा मक्सद भी जान लीजिए

नई दिल्ली- महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम के बाद आगामी 7 सितंबर से कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा शुरू कर रही है..लेकिन पार्टी की ये यात्रा ऐसे वक्त ऐसे वक्त में आयोजित हो रही है, जब विपक्ष के कई दिग्गज नेता खुद को प्रधानमंत्री पद का दावेदार बताने में जुटे हुए हैं। नीतीश कुमार, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और केसीआर को उनकी पार्टियां अभी से पीएम मटेरियल बताने में जुट गई हैं।

7 सितंबर को राहुल गांधी यात्रा से पहले सुबह 7 बजे श्रीपेरंबदूर स्थित राजीव गांधी मेमोरियल जाएंगे। इसके बाद कन्याकुमारी के गांधी मंडपम में एक सर्वधर्म प्रार्थना सभा होगी जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन राहुल गांधी को तिरंगा सौंपेंगे और गांधी मंडपम से कुछ दूर स्थित सभास्थल तक सभी नेता पैदल जाएंगे।

दोपहर 3 बजे राहुल गांधी विवेकानंद स्मारक शिला, तिरुवल्लुवर मेमोरियल और कामराज मेमोरियल पहुंचेंगे। और शाम 5 बजे एक सभा होगी, जहां से यात्रा शुरू करने का औपचारिक एलान कर दिया जाएगा। अगले दिन यानि 8 सितंबर को विवेकानंद इंस्टीट्यूट से सुबह 7 बजे से पदयात्रा शुरू होगी। यह पदयात्रा सुबह 3 घंटे चलेगी।और फिर शाम 3:30 से 6:30 तक सभी यात्री यात्रा करेंगे, हर दिन रोज करीब 21 किलोमीटर की यात्रा होगी।

भारत जोड़ो यात्रा 11 सितंबर को केरल पहुंचेगी। और 18 दिन केरल में रहने के बाद 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी। यात्रा कर्नाटक में 21 दिन चलेगी।

भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होगी ।और 12 राज्यों से होते हुए जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी। यात्रा में कांग्रेस का झंडा नहीं दिखेगा। इसके बजाए तिरंगा दिखेगा। यात्रा का मकसद समाज से नफरत खत्म करना बताया गया है। यात्रा के दौरान कुल 3,500 किलोमीटर लंबा सफर होगा। यह करीब 150 दिनों तक चलेगी।

 

यात्रा में कुल 118 नेता पदयात्रा करेंगे। इसके अलावा अन्य यात्रीगण मौजूद रहेंगे, इस अस्थायी सूची में कांग्रेस युवा नेता कन्हैया कुमार, पवन खेड़ा और पूर्व पंजाब के मंत्री विजय इंदर सिंगला का भी नाम है, जो कन्याकुमारी से कश्मीर के बीच 3500 किमी पैदल चलेंगे।

कांग्रेस ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से पहले भारत जोड़ो गीत लॉन्च किया है। इस गीत को सोमवार को हिंदी में जारी किया गया। इसे अन्य भाषाओं में भी जारी किया जाएगा और इस गीत की प्रमुख पंक्ति एक तेरा कदम, एक मेरा कदम, मिल जाए जुड़ जाए अपना वतन है।

–आईएएनएस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सावधान! बॉडी बनाने और फिटनेस के नाम पर बिक रहा था फर्जी माल, UP में 63 ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड

UP FSDA Raids: फर्जी दवाई, फर्जी पनीर, फर्जी तेल के बाद अब यूपी में नकली…

12 minutes ago

बाल विवाह के खिलाफ बगावत, जब एक 14 साल की लड़की के हक की लड़ाई ने बदल दिए देश के कानून

14 साल की उम्र में रुख्माबाई ने उस शादी को मानने से इनकार कर दिया,…

44 minutes ago

अडानी रियल्टी ने संभाले अटके प्रोजेक्ट्स, नई पूंजी से फिर शुरू हुआ निर्माण, घर खरीदारों को मिली उम्मीद

Adani Realty Stalled Projects: अटके हुए घरों की मुश्किल में अडानी रियल्टी एक बड़े समाधानकर्ता…

57 minutes ago

WISE 4.0 में उठी बदलाव की मांग: ‘क से किसान’ की पुरुषवादी सोच बदले और 5-स्टार होटलों के बजाय सीधे गांवों में हों ऐसे कार्यक्रम

चंडीगढ़ में आयोजित WISE 4.0 (Women’s International Summit) कार्यक्रम में महिला अधिकारों पर जोर दिया…

60 minutes ago

पीएम मोदी के साथ अपनी कथित डीपफेक तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया आदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कथित डीपफेक तस्वीर सोशल मीडिया पर…

1 hour ago

वकील के दफ्तर की तलाशी और एडवोकेट क्लाइंट प्रिविलेज से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जीएसटी अधिकारियों को दिया आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने वकील पुनीत बत्रा के दफ्तर में जीएसटी विभाग की तलाशी और एडवोकेट-क्लाइंट…

1 hour ago