MP के सतना में वसूला जाएगा स्वच्छता कर
मध्य प्रदेश यानि एमपी अजब है और सबसे गजब है, ये हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि मध्य प्रदेश के सतना जिले की बड़ा एटमा पंचायत ने ना केवल बड़ा, बल्कि बेहद ही नायाब काम किया है. इस पंचायत ने फैसला किया है कि अब हर घर से स्वच्छता कर वसूल किया जायेगा. इस कर की राशि महज 10 रुपए प्रति घर के हिसाब से होगी, लेकिन इससे गांव में साफ-सफाई का बड़ा काम होगा. स्वच्छता कर लगाने वाली ये प्रदेश के पहली पंचायत बन गई है.
इस तरह से, सतना जिले की बड़ा एटमा पंचायत जिले की पहली पंचायत बन गई है जिसने स्वनिधि के तहत पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए कर लगाया है. इस कर का इस्तेमाल वो अपने क्षेत्र में साफ-सफाई और हरियाली के लिए करेगी. इस गांव की 75 वर्षीय महिला सरपंच गीता पांडेय ने बताया कि ग्राम सभा में सर्व-सम्मति से कर लागाने का फैसला लिया गया, जो एक नवंबर से लागू होगा. साथ ही पंचायत में हर वर्ष एक हजार पेड़ लगाने का भी फैसला लिया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…