नवीनतम

केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, चारधाम रूट पर 30 दिनों में चौथा हादसा

Rudraprayag Helicopter Emergency Landing: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में शनिवार को एक निजी हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. यह हादसा बदसौ इलाके में हुआ, जब हेलिकॉप्टर ने सिरसी हेलीपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी.

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के मुताबिक, हेलिकॉप्टर Kestrel Aviation का AW119 मॉडल था. उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद पायलट को तकनीकी गड़बड़ी महसूस हुई. बताया गया कि कलेक्टिव कंट्रोल फंस गया था. इसके बाद पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए हेलिपैड के पास सड़क पर सुरक्षित लैंडिंग की.

हादसे के वक्त हेलिकॉप्टर में पांच श्रद्धालु सवार थे. सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई है. हालांकि, पायलट को पीठ में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लैंडिंग के दौरान हेलिकॉप्टर की टेल टूट गई.

राज्य सरकार की ओर से जारी जानकारी में बताया गया कि सिरसी से उड़ान भरते वक्त हेलिकॉप्टर को तकनीकी दिक्कत आई. पायलट ने सुरक्षित तरीके से सड़क पर लैंडिंग की. कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है. DGCA को घटना की सूचना दे दी गई है. बाकी शटल सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं.

चारधाम यात्रा के दौरान यह बीते 30 दिनों में चौथा हेलिकॉप्टर हादसा है.

इससे पहले 8 मई को गंगोत्री के पास एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी. 12 मई को बद्रीनाथ हेलीपैड पर एक हेलिकॉप्टर का ब्लेड एक वाहन से टकरा गया, हालांकि बड़ा हादसा टल गया. 17 मई को केदारनाथ में एक एयर एंबुलेंस की टेल लैंडिंग के दौरान जमीन से टकरा गई थी, लेकिन उसमें कोई हताहत नहीं हुआ.

बार-बार हो रहे हादसों ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. अधिकारियों से जांच और सख्त निगरानी की मांग की जा रही है.

यह भी पढ़िए: Rudraprayag Accident: अलकनंदा नदी में वाहन गिरने से 12 यात्रियों ने गंवाई जान, घायलों से मिले CM धामी, 2-2 लाख रुपये मदद की घोषणा

Bharat Express Desk

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

6 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

7 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

7 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

8 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

8 hours ago