Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

संभल: सरेआम दबंगों ने की महिलाओं की पिटाई, आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

यूपी के संभल से एक हैरान करने  वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें सरेआम बीच सड़क पर कुछ दबंग लोग महिलाओं पर लाठियां बरसाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो के सामने आते ही पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है.

मामला संभल के नरौली गांव का है, जहां  एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच घर की छत पर ग्रिल लगाने की बात को लेकर जमकर विवाद हो गया. देखते ही  देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष मारपीट पर उतर आएं. दोनों तरफ से जमकर लाठियां भांजी गई. इस घटना में पुरुषों ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा और उनकी बुरी तरह से पिटाई शुरु कर दी.

पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो के वारयल होने के बाद पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया और घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु की.  वीडियो में 3 व्यक्ति महिलाओं पर लाठियां बरसाते हुए नजर आए जिन्हें पुलिस पकड़ कर अपने पास थाने ले गई और संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया.

सीओ चंदौसी दिनेश कुमार ने बताया कि बनियाठेर थाना क्षेत्र केनरौली गांव में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच मकान बनवाने को लेकर विवाद हुआ था. जिसमें बनियाठेर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग पक्षों के 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. अभियोग पंजीकृत करके कार्यवाही की जा रही है.

 

-भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital