राम रहीम के ऑनलाइन सत्संग में शामिल हुए स्कूली बच्चे
Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है जो प्रशासन और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है. यहां रेप और हत्या जैसे अपराध में दोषी डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम के ऑनलाइन सत्संग में स्कूली बच्चों को शामिल करवाया गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. ये मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं
दरअसल ये पूरा मामला बुधवार का बताया जा रहा है. एक लॉन में बाबा राम रहीम का ऑनलाइन सत्संग एक बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जा रहा था. यहां करीब 2 हजार से भी अधिक लोगों की भीड़ थी, जिनमें कई सारे स्कूली बच्चे भी यूनिफॉर्म पहनकर शामिल थे. राम रहीम के इस ऑनलाइन सत्संग में भाग लेने के लिए शाहजहांपुर के अलावा पड़ोसी जिले हरदोई, लखीमपुर, पीलीभीत, फर्रुखाबाद से भी लोग आए थे, जिनके लिए आयोजकों ने बस का इंतजाम भी किया था. लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि बच्चों को सत्संग में आखिर क्यों ले जाया गया और बच्चों को किसके कहने पर ले जाया गया. अब इस मामले के सामने आने के बाद अधिकारियों के हाथ-पांव फुलने लगे हैं.
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम के ऑनलाइन सत्संग के दौरान विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौजूद थे. विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने वहां जमकर हंगामा काटा. कार्यकर्ताओं द्वारा पोस्टर और बैनर भी फाड़ दिए गए. स्कूली बच्चों के डेरा सत्संग में शामिल होने की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और इस मामले ने तूल पकड़ लिया है. अब मामले की जांच की जा रही है.
पूरे मामले पर बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र रावत का कहना है कि, इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं. राम रहीम के सत्संग में स्कूलों के बच्चे शामिल नहीं थे बल्कि प्राइवेट स्कूलों के बच्चे मौजूद थे. दूसरी तरफ खंड शिक्षा अधिकारी सपना रावत ने बताया है कि, इस मामले में जांच की जा रही है. जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Motihari Sai Baba Temple Theft: मोतिहारी के मिस्कॉट मोहल्ले स्थित साई बाबा मंदिर में चोरों…
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि 31…
मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में कैंटर समेत 10 टन सरिया लूटने के मामले में…
लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे के दो नए और…
Punjab News: अमृतसर रूरल पुलिस ने नशा और अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश कर…
SBI Data Leak Alert 2026: एसबीआई को ग्राहकों के डेटा के संभावित डार्क वेब पर…