भारी बारिश के चलते स्कूल बंद
लखनऊ – उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के चलते लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा और कई जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल सोमवार को बंद कर दिए गए हैं. राजधानी क्षेत्र में शनिवार दोपहर से लगातार बारिश के चलते, सड़कें समुद्र बन गयी है. और पेड़ उखड़ कर रोड़ पर गिर गए हैं.जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. भारी बारिश के चलते जिला अधिकारियों ने रात में ही लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, कानपुर, एटा, मैनपुरी और फिरोजाबाद के आसपास स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है.
आधिकारियों ने आदेश में बताया कि, “जिले में भारी बारिश के चलते और अत्यधिक बारिश की संभावना को ध्यान में देते हुए, सोमवार को स्कूल बंद कर दिये हैं. कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, निजी और अर्ध-सरकारी सहायता प्राप्त और गैर-मान्यता प्राप्त स्कूल शामिल हैं.”मौसम विभाग ने भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश, गरज के साथ बौछारें और बिजली गिरने के बारे में जानकारी दी.और एक ओरेंज अलर्ट जारी किया. अधिकारियों को सर्तक रहने के लिये भी कहा गया है.
भारी बारिश के चलते पुलिस ने भी यात्रियों को वाहन चलाते समय सावधानी रखने के लिये चेतावनी दी है, खासकर फ्लाईओवर के नीचे, क्योंकि कई सड़कों पर भारी बारिश के चलते पानी भरा हुआ है.
Shiva Sharma Case: शिवा शर्मा मौत मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे को यूपी…
Dussehra 2026: जब पूरा देश दशहरे पर रावण दहन करता है तब जबलपुर के पाटन…
MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…
Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…
Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…