Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

यूपी में भारी बारिश के चलते इन जिलों में स्कूल रहेंगे बंद

यूपी में भारी बारिश के चलते इन जिलों में स्कूल रहेंगे बंद

भारी बारिश के चलते स्कूल बंद

लखनऊ – उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के चलते  लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा और कई जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल सोमवार को बंद कर दिए गए हैं. राजधानी क्षेत्र में शनिवार दोपहर से लगातार बारिश के चलते, सड़कें समुद्र बन गयी है. और पेड़ उखड़ कर रोड़ पर गिर गए हैं.जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. भारी बारिश के चलते जिला अधिकारियों ने रात में ही लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, कानपुर, एटा, मैनपुरी और फिरोजाबाद के आसपास स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है.

आधिकारियों ने आदेश में बताया कि, “जिले में भारी बारिश के चलते और अत्यधिक बारिश की संभावना को ध्यान में देते हुए, सोमवार को स्कूल बंद कर दिये हैं. कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, निजी और अर्ध-सरकारी सहायता प्राप्त और गैर-मान्यता प्राप्त स्कूल शामिल हैं.”मौसम विभाग ने भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश, गरज के साथ बौछारें और बिजली गिरने के बारे में जानकारी दी.और एक ओरेंज अलर्ट जारी किया. अधिकारियों को सर्तक रहने के लिये भी कहा गया है.

भारी बारिश के चलते पुलिस ने भी यात्रियों को वाहन चलाते समय सावधानी रखने के लिये चेतावनी दी है, खासकर फ्लाईओवर के नीचे, क्योंकि कई सड़कों पर भारी बारिश के चलते पानी भरा हुआ है.

-आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital