पुलिस को देख नाइजीरियन महिला ने किया हंगामा
आपने राह चलते कितनी बार लोगों को हंगामा करते लोगों को देखा होगा, लेकिन इस बार मामला कुछ हट के है. नोएडा सेक्टर-12 में बुधवार देर शाम एक नाइजीरियन महिला गलती से कैब से उतर गई और पुलिस को देखते ही भागने लगी.इसस घटना से इलाके में कुछ देर के लिए अफरातफरी सी फैल गयी. इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध समझकर महिला का पीछा करके पकड़ लिया तो वह पुलिस के सामने चिल्लाने लगी. महिला के कागजातों की जांच की गई, उसके बाद पुलिस ने महिला को पति को सौंप दिया.
कोतवाली सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि महिला से पूछताछ करने के बाद पता चला कि महिला नाइजीरिया के ब्लेसिंग नॉलेज पार्क रहने वाली है. महिला ने बताया कि वह ग्रेनो में अपने पति राजा के साथ रहती है. उसका कपड़ों का बिजनेस है. बुधवार को वह दिल्ली के विकासपुरी में रहने वाली बहन से मिलने के लिए आई थी.
महिला नोएडा घूमने आई थी, वापस जाने के दौरान फोन में गलत लोकेशन के कारण वह सेक्टर-12 की मार्केट में कैब से उतर गई. वह अपना वीजा और पासपोर्ट घर पर भूल गई थी. जिस कारण पुलिस को देखते ही वह घबरा गई. थाना प्रभारी ने बताया कि महिला से सभी जरूरी दस्तावेज की जांच करने के बाद महिला को उसके पति को सौंप दिया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…
Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…
West Asia Crisis Impact: संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर…
Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…
UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…