नवीनतम

T20 WC: बाबर आजम नहीं झेल पाए IPL को लेकर सवाल, PC में साधी चुप्पी, मीडिया मैनेजर को देना पड़ा दखल

टी20 विश्वकप में पाकिस्तान को रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड से हार झेलनी पड़ी. हार के बाद पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ी गहरे सदमे में नजर आ रहे हैं. कप्तान बाबर आजम से प्रेस कांफ्रेंस में हार पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कुछ ना बोलते हुए चुप्पी  साध ली है.

ऑस्ट्रेलिया में हुए वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम  को विश्वकप जीताने की जिम्मेदारी कप्तान बाबर आजम के हाथों में थी. टीम ग्रुप स्टेज पर पहले भारत और फिर जिम्मबाब्वे से हार के बाद पाकिस्तान लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी थी. फिर भी टीम ने प्वाइंट्स टेबल में जरुरी अंक हासिल करके पहले सेमीफाइनल और फिर फाइनल तक का सफर तय किया. लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में मिली हार पाकिस्तान की टीम नहीं पचा पा रही है. खिलाड़ियों को हार का सदमा लग गया है. टीम के कप्तान बाबर आजम से जब मुकाबले के बाद प्रेस कांन्फ्रेस में हार पर सवाल किया गया तो वो इसपर कुछ भी कहने से बचते हुए नजर आएं.

पाकिस्तानी खिलड़ियों को लगा हार का सदमा

पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ जीत की आस थी. पहले बल्लेबाज करते हुए पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 137 रनों का लक्ष्य दिया था. इंग्लैंड की पारी के दौरान पाकिस्तान के गेंदबाजों ने 6 ओवरों के भीतर इंग्लिश टीम के 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया था. मैच में एक समय ऐसा लग रहा था कि, पाकिस्तान वापसी कर लेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका और पाकिस्तान को हार झेलनी पड़ी. इस मुकाबले के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों का हार का सदमा लगा है, ओर वो काफी मायूस हैं. कोई भी ज्यादा कुछ भी बोलने से कतरा रहा है.

PC में साधी बाबर ने चुप्पी

प्रेस कानफ्रेंस के दौरान कप्तान बाबर आजम ने सिर्फ इतना ही कहा कि, अगर शाहिद अफरीदी आखिरी ओवरों में चोटिल नहीं होते तो नतीजा कुछ और हो सकता था. उनसे जब पत्रकारों ने आईपीएल के बारे सवाल करते हुए पूछा कि, ‘कई खिलाड़ियों ने आईपीएल में खेलने के फायदे को लेकर बात की है तो क्या ये एक ऐसी चीज है जो आपकी और आपकी टीम की मदद करती? क्या भविष्य में आपको आईपीएल खेलने की उम्मीद है?”बाबर ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया और चुप्पी साध ली. मीडिया के सवालों का जवाब देने के लिए  पाकिस्तानी टीम के मीडिया मैनेजर को बीच में आना पड़ा.

 

ये भी पढ़े:

T20 WC Final में इंग्लैंड के हाथों पाकिस्तान की हार के बाद 1992 के वर्ल्ड कप विनिंग कैप्टन इमरान खान ने क्या कहा?

 

-भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

संडास के चक्कर में IRCTC को लगी 20,000 की चपत, बुजुर्ग की भरी जेब; जानें क्या है मामला?

IRCTC Railway Room Booking: वेस्टर्न की जगह इंडियन टॉयलेट मिलने पर 72 वर्षीय बुजुर्ग ने…

4 minutes ago

त्योहारों से पहले बल्ले-बल्ले! दिवाली से ठीक पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, जानें कितना बढ़कर आएगा डीए

Dearness Allowance Update: दिवाली से पहले केरल सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, डीए…

7 minutes ago

आंध्र प्रदेश चुनाव हिंसा मामला: YSR कांग्रेस की याचिका पर 21 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

आंध्र प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान कथित हिंसा और नामांकन दाखिल करने…

8 minutes ago

‘पहाड़ों पर घूमने जाते हो या कूड़ा फैलाने..!’ मैकलोडगंज की सड़कों का VIDEO देख कैसे भड़के लोग?

हिमाचल प्रदेश के मैकलोडगंज की पहाड़ी सड़कों पर प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के पैकेट और…

11 minutes ago

146 साल पुरानी परंपरा! डोरंडा JAP-1 परिसर में महानवमी पर हुई शस्त्र और कन्या पूजन

रांची के जैप-1 परिसर में 146 साल पुरानी परंपरा निभाते हुए महानवमी पर कन्या पूजन…

13 minutes ago

जमीअत हिमायतुल इस्लाम का बड़ा संगठनात्मक फैसला: उत्तर प्रदेश कमेटी भंग, नए ज़िला अध्यक्षों की घोषणा जल्द

राष्ट्रीय अध्यक्ष क़ारी अबरार जमाल ने संगठन को मजबूत करने के लिए लिया निर्णय, पूर्व…

32 minutes ago